लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: सरकारी अधिकारी से रिश्वत मांगने पर एसीबी के पूर्व अधिकारियों पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: June 15, 2021 15:52 IST

Open in App

बीड, 15 जून महाराष्ट्र के बीड में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने एक मामले में फंसे एक सरकारी अधिकारी से कथित तौर पर रिश्वत मांगने के आरोप में एक पुलिस निरीक्षक समेत अपने दो पूर्व कर्मचारियों पर मामला दर्ज किया है।

एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि ग्रामीण जल आपूर्ति विभाग के ब्रांच इंजीनियर शेख समद नूर मोहम्मद को इस साल अप्रैल में एक हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया था।

उन्होंने बताया कि मोहम्मद से, एसीबी के एक निरीक्षक राजकुमार पाडवी ने दो लाख रुपये तथा एक अन्य कर्मी प्रदीप वीर ने 50 हजार रुपये रिश्वत मांगी थी।

अधिकारी ने कहा, “पाडवी इस मामले में जांच अधिकारी था। शेख के परिजन द्वारा एसीबी के अतिरिक्त महानिदेशक और एसीबी की औरंगाबाद इकाई के पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने से बाद एक जांच शुरू की गई। पाडवी और वीर को भ्रष्टाचार निरोधक एजेंसी से हटा दिया गया और उन्हें उनकी इकाई में भेज दिया गया जहां वह प्रतिनियुक्ति से पहले तैनात थे। सोमवार रात को बीड पुलिस थाने में दोनों के विरुद्ध एक मामला दर्ज किया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया