लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Cabinet Expansion: नागपुर में 33 साल बाद शपथ ग्रहण समारोह?, 39 विधायक मंत्रिमंडल में शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 15, 2024 21:23 IST

Maharashtra Cabinet Expansion: राज्यपाल सी. सुब्रमण्यम ने पद की शपथ दिलाई थी। संयोग से, भुजबल ऐसे वरिष्ठ नेता रहे, जिन्हें रविवार को हुए राज्य मंत्रिपरिषद विस्तार में जगह नहीं मिली, जबकि वह एकनाथ शिंदे नीत पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री थे।

Open in App
ठळक मुद्देबीड से कांग्रेस विधायक जयदत्त क्षीरसागर को भी नाइक सरकार में शामिल किया गया था।नाइक 25 जून 1991 से 22 फरवरी 1993 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे।शिवसेना के 12 बागी विधायकों वाले समूह के कांग्रेस के साथ विलय को मंजूरी दे दी थी।

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र की दूसरी राजधानी नागपुर में स्थित राजभवन में रविवार को 39 मंत्रियों का शपथ ग्रहण समारोह 33 वर्षों बाद हुआ है। इससे पहले ऐसा आखिरी समारोह 1991 में सुधाकरराव नाइक सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के समय हुआ था। नाइक ने शिवसेना के बागी छगन भुजबल और राजेंद्र गोले को शामिल करके अपने मंत्रिपरिषद का विस्तार किया था, जो सत्तारूढ़ कांग्रेस में शामिल हो गए थे। उस समय बीड से कांग्रेस विधायक जयदत्त क्षीरसागर को भी नाइक सरकार में शामिल किया गया था।

राज्यपाल सी. सुब्रमण्यम ने उन्हें पद की शपथ दिलाई थी। संयोग से, भुजबल ऐसे वरिष्ठ नेता रहे, जिन्हें रविवार को हुए राज्य मंत्रिपरिषद विस्तार में जगह नहीं मिली, जबकि वह एकनाथ शिंदे नीत पूर्ववर्ती सरकार में मंत्री थे। नाइक 25 जून 1991 से 22 फरवरी 1993 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे।

इसके बाद, तत्कालीन विधानसभा अध्यक्ष मधुकर राव चौधरी ने शिवसेना के 12 बागी विधायकों वाले समूह के कांग्रेस के साथ विलय को मंजूरी दे दी थी। संयोगवश, भुजबल और गोले 1995 में हुए अगले विधानसभा चुनाव में क्रमश: माझगांव (मुंबई) और बुलढाना सीट से चुनाव हार गए थे। महाराष्ट्र में भाजपा नीत ‘महायुति’ गठबंधन मंत्रिपरिषद का रविवार को नागपुर में विस्तार किया गया, जिसमें 39 मंत्रियों को शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही मंत्रिपरिषद में सदस्यों की संख्या 42 हो गई है।

टॅग्स :महाराष्ट्रमुंबईनागपुरदेवेंद्र फड़नवीस
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट