लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Cabinet Expansion: 3 दिन में विभाग आवंटन?, देवेन्द्र फडणवीस ने कहा- मंत्रियों को ढाई साल का कार्यकाल मिलेगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 16, 2024 06:22 IST

Maharashtra Cabinet Expansion: उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि पार्टी से बनाये गए मंत्रियों को ढाई साल का कार्यकाल मिलेगा।

Open in App
ठळक मुद्दे अजित पवार ने कहा कि अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वालों को ढाई महीने में भी बदला जा सकता है। फडणवीस ने कहा कि महायुति सरकार महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेगी। विभागों के आवंटन पर फैसला कर लिया है और दो से तीन दिनों में इसकी घोषणा कर दी जाएगी

Maharashtra Cabinet Expansion: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि नए मंत्रियों को अगले दो-तीन दिनों में विभागों का आवंटन कर दिया जाएगा। राज्य विधानमंडल के शीतकालीन सत्र की पूर्व संध्या पर, मंत्रिमंडल विस्तार के तहत सत्तारूढ़ गठबंधन के 39 विधायकों के मंत्री पद की शपथ लेने के बाद संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा कि महायुति के सहयोगी दलों ने मंत्रियों के कार्यकाल के दौरान उनके प्रदर्शन की ‘ऑडिट’ कराने पर सहमति जताई है। हालांकि, फडणवीस ने इसकी कोई समय सीमा नहीं बताई, लेकिन उपमुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने कहा कि उनकी पार्टी से बनाये गए मंत्रियों को ढाई साल का कार्यकाल मिलेगा। उपमुख्यमंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता अजित पवार ने कहा कि अच्छा प्रदर्शन नहीं करने वालों को ढाई महीने में भी बदला जा सकता है। फडणवीस ने कहा कि महायुति सरकार महाराष्ट्र के विकास के लिए काम करेगी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने विभागों के आवंटन पर फैसला कर लिया है और दो से तीन दिनों में इसकी घोषणा कर दी जाएगी। हमारा प्रशासन तेजी से विकास करने पर ध्यान केंद्रित करेगा।’’ उन्होंने महायुति सरकार को ‘‘ईवीएम की सरकार’’ कहने के लिए विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) की आलोचना की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार इसलिए सत्ता में आई कि हर वोट महाराष्ट्र के लिए गया। मेरी सरकार संविधान के अनुसार काम कर रही है और संविधान का सम्मान करना हमारी प्राथमिकता है।’’ फडणवीस ने बीड जिले के मस्साजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या की विशेष जांच टीम (एसआईटी) से जांच कराने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मामला सीआईडी ​​को सौंप दिया गया है और जांच के लिए एक विशेष एसआईटी गठित की जाएगी। दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।’’ उन्होंने कहा कि परभणी में हिंसा की साजिश रची गई थी। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने पुलिस को परभणी में पथराव करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।’’

फडणवीस ने कहा कि उन्होंने और उनके सहयोगियों- एकनाथ शिंदे और अजित पवार ने नये मंत्रियों से कहा है कि उनके प्रदर्शन का ऑडिट किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘हम तीनों इस पर सहमत हैं।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा के जिन नेताओं को मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिल पाई, उन्हें संगठनात्मक भूमिका दी जा सकती है।

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसनागपुरमुंबईएकनाथ शिंदेअजित पवार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो