लाइव न्यूज़ :

Maharashtra By Election: चिंचवाड़ में शिवसेना-भाजपा समर्थकों के बीच झड़प, सुबह 9 बजे तक हुए थे 3.5 % मतदान, कस्बा में 6.5% वोटिंग

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 26, 2023 12:30 IST

पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस उपायुक्त काकासाहेब डोले ने कहा, ‘‘भाजपा और कलाटे के समर्थकों के बीच मामूली झड़प हो गई, लेकिन पुलिस ने समय पर हस्तक्षेप किया।’’ राज्य में बदले सियासी परिदृश्य में ये उपचुनाव अहम हैं क्योंकि निर्वाचन आयोग ने हाल ही में ‘शिव सेना’ नाम और ‘धनुष एवं तीर’ का चिह्न महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले गुट को आवंटित कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देदोनों विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। पुणे शहर की कस्बा विधानसभा सीट पर भाजपा के हेमंत रासने और कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर के बीच मुकाबला है।औद्योगिक शहर चिंचवाड़ में मुकाबला भाजपा के अश्विनी जगताप और राकांपा के नाना काते के बीच है।

पुणेः महाराष्ट्र में पुणे जिले की दो विधानसभा सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में मतदान जारी है और सुबह नौ बजे तक चिंचवाड़ विधानसभा क्षेत्र में 3.5 फीसदी और कस्बा विधानसभा क्षेत्र में 6.5 प्रतिशत मतदान हुआ। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि चिंचवाड़ में एक मतदान केंद्र के बाहर शिवसेना (यूबीटी) के बागी उम्मीदवार राहुल कलाटे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के समर्थकों के बीच झड़प हो गई और स्थिति पर काबू पाने के लिए पुलिस ने हस्तक्षेप किया।

पिंपरी चिंचवाड़ के पुलिस उपायुक्त काकासाहेब डोले ने कहा, ‘‘भाजपा और कलाटे के समर्थकों के बीच मामूली झड़प हो गई, लेकिन पुलिस ने समय पर हस्तक्षेप किया।’’ राज्य में बदले सियासी परिदृश्य में ये उपचुनाव अहम हैं क्योंकि निर्वाचन आयोग ने हाल ही में ‘शिव सेना’ नाम और ‘धनुष एवं तीर’ का चिह्न महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले गुट को आवंटित कर दिया है। कस्बा और चिंचवाड़ सीट पर उपचुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायकों मुक्ता तिलक और लक्ष्मण जगताप के निधन के बाद हो रहे हैं।

चिंचवाड़ में जिला निर्वाचन अधिकारियों ने 'रंगोली' बनाकर और गुलाब का फूल देकर शुरुआती मतदाताओं का स्वागत किया। कस्बा विधानसभा क्षेत्र में भी मतदाता सुबह के समय अपने मताधिकार का इस्तेमाल करते नजर आए। जिला निर्वाचन अधिकारियों ने कहा कि मतदान को देखते हुए दोनों विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। चिंचवाड़ निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव अधिकारी सचिन ढोले ने कहा, “सभी मतदान केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्था की गई है और मैं सभी मतदाताओं से अपील करता हूं कि वे बिना किसी डर के बाहर आएं और अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें।”

पुणे शहर की कस्बा विधानसभा सीट पर भाजपा के हेमंत रासने और कांग्रेस के रवींद्र धंगेकर के बीच मुकाबला है। धंगेकर को कांग्रेस, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के महा विकास आघाड़ी गठबंधन का समर्थन प्राप्त है। पुणे शहर के नजदीकी एक औद्योगिक शहर चिंचवाड़ में मुकाबला भाजपा के अश्विनी जगताप और राकांपा के नाना काते के बीच है। चिंचवाड़ में 510 मतदान केंद्र और 5,68,954 पंजीकृत मतदाता हैं और कस्बा निर्वाचन क्षेत्र में 215 मतदान केंद्र और 2,75,428 पंजीकृत मतदाता हैं। 

टॅग्स :महाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?