लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः सांगली में कोविड-19 के मामले सामने आने पर BJP ने जयंत पाटिल पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: March 31, 2020 05:52 IST

सांगली जिले की इस्लामपुर तहसील में एक ही परिवार के 25 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र में जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल सांगली निर्वाचन क्षेत्र से आते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता अवधूत वाघ ने सांगली निर्वाचन क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 25 मरीजों के मामले में राज्य के मंत्री जयंत पाटिल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कहा कि उन्हें (पाटिल को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशव्यापी बंदी की आलोचना करने की 'सजा' मिली है। 

मुंबईः महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता अवधूत वाघ ने सांगली निर्वाचन क्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए 25 मरीजों के मामले में राज्य के मंत्री जयंत पाटिल पर निशाना साधा और कहा कि उन्हें (पाटिल को) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशव्यापी बंदी की आलोचना करने की 'सजा' मिली है। 

सांगली जिले की इस्लामपुर तहसील में एक ही परिवार के 25 लोग संक्रमित पाए गए हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता और महाराष्ट्र में जल संसाधन मंत्री जयंत पाटिल सांगली निर्वाचन क्षेत्र से आते हैं। पाटिल ने पांच दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देशव्यापी बंदी के ऐलान को वर्ष 2016 की नोटबंदी के फैसले से जोड़ते हुए लोगों को परेशानी में डालने का आरोप लगाया था। 

अपने विचित्र बयान में वाघ ने रविवार को कहा कि पाटिल को मोदी की आलोचना करने की 'सजा' मिली है। वाघ ने कहा, '' इस्लामपुर में जो हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन मंत्रीजी (पाटिल के संदर्भ में) को याद रखना चाहिए कि अगर वह मोदी जी की गैर जरूरी आलोचना करेंगे तो उन्हें सजा मिलेगी।'' 

जिलाधिकारी अभिजीत चौधरी ने कहा था कि इस्लामपुर तहसील के ये 25 मरीज एक छोटे से घर में रहते हैं, जिसके कारण सभी संक्रमित हो गए। शुरुआत में सऊदी अरब से लौटे इस परिवार के चार सदस्य 23 मार्च को संक्रमित पाए गए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसमहाराष्ट्र में कोरोनाजयंत पाटिलभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत12 फरवरी को विलय की घोषणा करने की योजना बना रहे थे अजित दादा?, जयंत पाटिल ने कहा-अतीत को भुलाकर चाचा के साथ फिर से?

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावः उद्धव ठाकरे से मिले जयंत पाटिल, बिहार की तरह अभी तक गठबंधन का ऐलान नहीं?, नामांकन पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि 30 दिसंबर

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

भारतमहाराष्ट्र राकांपा (शरदचंद्र पवार) कठिन दौर से गुजर रही, शशिकांत शिंदे ने कहा-जनता की आवाज उठाएंगे, वापसी करेंगे

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण