लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: भाजपा, शिंदे नीत शिवसेना विधानसभा की सभी 288 सीटों पर मिलकर लड़ेगी चुनाव, एनसीपी ने कहा- 2024 का चुनाव भाजपा बनाम एमवीए होगा

By भाषा | Updated: March 19, 2023 11:02 IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि 2024 का विधानसभा चुनाव भाजपा बनाम महा विकास आघाडी (एमवीए) होगा और शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लग जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा, अभी सीटों के बंटवारे पर कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया गया है।महाराष्ट्र में अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के समन्वय में 200 सीट जीतने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

नागपुरः महाराष्ट्र में भाजा और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के अन्य घटक दलों के साथ राज्य की सभी 288 विधानसभा और 48 लोकसभा सीटों पर मिलकर चुनाव लड़ेंगी। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को नागपुर में यह जानकारी देते हुए कहा कि हालांकि, अभी सीटों के बंटवारे पर कोई औपचारिक फैसला नहीं लिया गया है।

बावनकुले की यह टिप्पणी उन खबरों के बीच आई है कि आगामी चुनाव के लिए शिंदे नीत शिवसेना के साथ सीटों के बंटवारे में अनुचित व्यवहार किया जा रहा है। बावनकुले ने कहा, ‘‘भाजपा और शिवसेना राजग के अन्य घटक दलों के साथ गठबंधन में 48 लोकसभा और 288 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेंगी।’’

महाराष्ट्र में अक्टूबर 2024 में विधानसभा चुनाव होने हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा और शिवसेना ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में और मुख्यमंत्री शिंदे तथा उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस के समन्वय में 200 सीट जीतने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं।

इस बीच, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि 2024 का विधानसभा चुनाव भाजपा बनाम महा विकास आघाडी (एमवीए) होगा और शिंदे की अगुवाई वाली शिवसेना के अस्तित्व पर प्रश्न चिह्न लग जाएगा। 

टॅग्स :महाराष्ट्रएकनाथ शिंदेBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार