लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: परभणी में मृत पायी गयीं 900 मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि

By भाषा | Updated: January 11, 2021 10:59 IST

Open in App

औरंगाबाद (महाराष्ट्र), 11 जनवरी महाराष्ट्र के परभणी स्थित एक पोल्ट्री फार्म में पिछले कुछ दिनों में करीब 900 मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू के कारण होने की पुष्टि हुई है।

जिलाधिकारी दीपक मुगलीकर ने ‘पीटीआई भाषा’ को बताया कि जिला प्रशासन ने मुरुम्बा गांव में मुर्गियों की मौत के बाद गांव में करीब 8,000 पक्षियों को मारने का फैसला किया है।

इससे पहले, मुगलीकर ने शनिवार को बताया था कि मुरुम्बा गांव स्थित पोल्ट्री फार्म में 900 मुर्गियों की मौत हो गई है।

उन्होंने कहा था कि मौत की वास्तविक वजह जानने के लिए नमूनों को जांच के लिए भेजा गया है।

मुगलीकर ने सोमवार को कहा, ‘‘बर्ड फ्लू के कारण मौत होने की पुष्टि हुई है, इसलिए हमने उस स्थान के एक किलोमीटर के दायरे में पक्षियों को मारने का फैसला किया है, जहां मुर्गियों की मौत हुई है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘जिस स्थान पर पक्षियों की मौत हुई है, हमने उसके 10 किलोमीटर के दायरे को प्रतिबंधित क्षेत्र बना दिया है। वहां से किसी पक्षी को बाहर नहीं भेजा जाएगा। हमारी चिकित्सकीय टीम वहां मौजूद है और वह गांव के सभी लोगों की जांच कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि घबराने की आवश्यकता नहीं है और जिला प्रशासन सभी सावधानियां बरत रहा है।

केरल, राजस्थान, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में बर्डफ्लू के मामलों की पुष्टि हुई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल