लाइव न्यूज़ :

Maharashtra Assembly Elections 2024: आरक्षण से संतुष्ट नहीं हैं तो 288 मराठा उम्मीदवार उतारें, रावसाहेब दानवे ने मनोज जरांगे को ललकारा, जानें समीकरण

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 7, 2024 18:23 IST

Maharashtra Assembly Elections 2024: मराठा समुदाय के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग कर रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देहम कानून के मुताबिक आरक्षण दे चुके हैं।288 विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारने चाहिए।मराठा, मुस्लिम और दलित महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे।

Maharashtra Assembly Elections 2024: आगामी महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारी करने का मराठों से आरक्षण कायकर्ता मनोज जरांगे के आह्वान के बाद, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रावसाहेब दानवे ने उन्हें चुनौती दी कि अगर वह अपने समुदाय को दिए गए आरक्षण से संतुष्ट नहीं हैं तो चुनाव में 288 मराठा उम्मीदवार उतारें। दानवे ने मंगलवार शाम यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राज्य सरकार पहले ही मराठा समुदाय को 10 प्रतिशत आरक्षण दे चुकी है। उन्होंने कहा, ‘‘हम कानून के मुताबिक आरक्षण दे चुके हैं।

लेकिन अगर जरांगे संतुष्ट नहीं हैं तो उन्हें राज्य की सभी 288 विधानसभा सीट पर अपने उम्मीदवार उतारने चाहिए।’’ मंगलवार को जालना जिला स्थित अपने पैतृक गांव अंतरवाली सराटी में जरांगे ने मराठा समुदाय से आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए तैयार रहने का आह्वान करते हुए कहा था कि अगर उन्हें सरकारी नौकरियों और शिक्षा में आरक्षण चाहिए तो उनके पास राजनीतिक सत्ता हासिल करने के अलावा कोई विकल्प नहीं है। अक्टूबर में होने वाले विधानसभा चुनाव के बाद राज्य की सत्ता में मराठों के आने का विश्वास व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि मराठा, मुस्लिम और दलित महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे।

जरांगे मराठा समुदाय के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) श्रेणी के तहत आरक्षण की मांग कर रहे हैं। राज्य सरकार ने इस समुदाय को एक अलग श्रेणी के तहत 10 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने के लिए फरवरी में एक कानून बनाया था। हालांकि, कैबिनेट मंत्री छगन भुजबल समेत ओबीसी नेताओं ने पिछड़े समुदायों के वर्तमान आरक्षण में छेड़छाड़ करने के किसी भी कदम का विरोध किया है।

दानवे ने कहा, ‘‘ हम भी चाहते हैं कि मराठा समुदाय को आरक्षण मिलना चाहिए। लेकिन यह आरक्षण दूसरों के आरक्षण की कीमत पर नहीं दिया जाना चाहिए।’’ उन्होंने विपक्षी महा विकास आघाडी (एमवीए) के नेताओं पर चुनावी लाभ हासिल करने के लिए मराठा आरक्षण मुद्दे का राजनीतिकरण करने का आरोप लगाया।

दानवे ने कहा कि कांग्रेस सांसदों को मराठों को ओबीसी श्रेणी में आरक्षण देने का मुद्दा संसद में उठाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘अगर वे मुद्दा उठाते हैं, तो इसका मतलब है कि वे ईमानदार हैं, अन्यथा वे स्वार्थी हैं और ईमानदार नहीं हैं।’’

टॅग्स :महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019मराठा आरक्षण आंदोलनमुंबईBJP
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति