लाइव न्यूज़ :

RSS प्रमुख मोहन भागवत ने कहा, बीते 90 वर्षों से हमें निशाना बनाया जा रहा, सावरकर को भारत रत्न पर दिया ये जवाब

By भाषा | Updated: October 21, 2019 10:17 IST

वी डी सावरकर को भारत रत्न दिये जाने की मांग के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा संघ को निशाना बनाने पर भागवत ने कहा कि ये सब राजनीति है.

Open in App
ठळक मुद्देभागवत मतदान के लिए सुबह सात बजे ही महल इलाके में स्थित मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे।  भागवत ने लोगों से मतदान करने का अनुरोध किया।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने सोमवार को कहा कि बीते 90 वर्ष से संघ को निशाना बनाया जा रहा है लेकिन इसमें चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि समाज एक है और हमेशा ऐसा ही बना रहेगा। भागवत ने यह भी कहा कि वह राजनीतिक व्यक्ति नहीं हैं। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नागपुर में मतदान करने के बाद संघ प्रमुख संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे।

उनसे हिंदुत्व विचारक वी डी सावरकर को भारत रत्न दिये जाने की मांग के मुद्दे पर कांग्रेस द्वारा संघ को निशाना बनाने के बारे में पूछा गया था । इसके जवाब में भागवत ने कहा, ‘‘हम पर तो बीते 90 वर्ष से हमले किए जा रहे हैं। इसलिए चिंता की कोई बात नहीं है क्योंकि समाज एक है और हमेशा एक ही रहेगा। यह तो राजनीति है और यह सब उसी का हिस्सा है। लेकिन समाज एक है और हमेशा एक ही रहेगा। ’’

राज्य विधानसभा चुनाव के परिणाम के बारे में पूछे जाने पर भागवत ने कहा, ‘‘मैं राजनीतिक व्यक्ति नहीं हूं इसलिए इसका अनुमान मैं नहीं लगा सकता। तीन दिन में परिणाम आ जाएगा तब सभी को पता चल जाएगा।’’ भागवत ने लोगों से मतदान करने का अनुरोध किया।

उन्होंने कहा कि यह नागरिकों की जिम्मेदारी है कि वह अपने जन प्रतिनिधियों को चुनें। उन्होंने कहा, ‘‘ हम 100 फीसदी मतदान पर जोर देते हैं। किसी व्यक्ति या माहौल को देखकर वोट ना दें बल्कि मुद्दों के आधार पर मतदान करें।’’ भागवत मतदान के लिए सुबह सात बजे ही महल इलाके में स्थित मतदान केंद्र पर पहुंच गए थे। 

टॅग्स :मोहन भागवतअसेंबली इलेक्शन २०१९आरएसएसमहाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली नगर निगमः प्रवेश वाही मेयर और मोनिका पंत डिप्टी मेयर, आप-कांग्रेस बाहर?

क्राइम अलर्टनागपुर में ‘रेडिएशन’ की धमकी, संघ मुख्यालय और स्मृतिमंदिर में रेडियोएक्टिव पदार्थ डालने का दावा

भारतअयोध्या में राम मंदिर का निर्माण सामूहिक प्रयास का परिणाम?, संघ प्रमुख डाॅ. माेहन भागवत ने कहा- भारत का उत्थान सनातन धर्म के उत्थान से जुड़ा

विश्वविदेशों में बसे भारतीय प्रवासियों को देश के प्रति पूरी तरह वफादार रहना चाहिए?, दत्तात्रेय होसबाले ने कहा-संघ के मूल्यों को अपने तरीकों से आगे बढ़ाते हैं पीएम मोदी

बॉलीवुड चुस्कीनागपुर पहुंचे 'धुरंधर' रणवीर सिंह, आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, 90 मिनट रहे संघ मुख्यालय?

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार