लाइव न्यूज़ :

Maharashtra: अशोक चव्हाण कांग्रेस छोड़ने के बाद आज होंगे भाजपा में शामिल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 13, 2024 10:13 IST

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता रहे अशोक चव्हाण ने बीते सोमवार को पार्टी छोड़ने के आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअशोक चव्हाण कांग्रेस छोड़ने के बाद आज शामिल होंगे भाजपा में अशोक चव्हाण आज दोपहर में करीब 12 बजे मुंबई स्थित पार्टी के भाजपा कार्यालय पहुंचेंगेपूर्व मुख्यमंत्री चव्हाण ने कल कांग्रेस से अपना त्यागपत्र पार्टी के प्रदेश नाना पटोले को भेजा था

मुंबई:महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और दिग्गज कांग्रेस नेता रहे अशोक चव्हाण ने बीते सोमवार को पार्टी छोड़ने के आज मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होंगे। खबरों के मुताबिक अशोक चव्हाण आज दोपहर में करीब 12 बजे मुंबई स्थित पार्टी के कार्यालय पहुंचेंगे, जहां वो आधिकारिक रूप से पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

समाचार वेबसाइट इंडिया टुडे के अनुसार अशोक चव्हाण ने भाजपा में शामिल होने की अटकलों के बीच न केवल कांग्रेस पार्टी थोड़ी बल्कि विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्राथमिक सदस्य के रूप में अपना त्यागपत्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले को भेजा।

हालांकि अपने इस्तीफे के बाद अशोक चव्हाण ने कहा था कि उन्होंने 'अभी तक बीजेपी में शामिल होने का फैसला नहीं किया है।' लेकिन देर शाम तक सत्ता के गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई थी कि वो भाजपा में शामिल हो सकते हैं। 

मालूम हो कि पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय गृह मंत्री एसबी चव्हाण के बेटे अशोक चव्हाण के कांग्रेस छोड़ने से पहले वरिष्ठ कांग्रेस नेता बाबा सिद्दीकी और मिलिंद देवड़ा ने भी पार्टी का साथ छोड़ दिया था। जिससे कारण महाराष्ट्र में कांग्रेस पार्टी मुसिबत में घिर गई है।

चव्हाण ने अपना इस्तीफा देते हुए इस बात पर जोर दिया कि कांग्रेस छोड़ने का उनका निर्णय व्यक्तिगत था। राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले को लिखे अपने त्याग पत्र में चव्हाण ने कहा कि वह पार्टी की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा दे रहे हैं और विधायक के रूप में विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को अपना इस्तीफा सौंप रहे हैं।

इस्तीफे के बाद अशोक चव्हाण ने पत्रकारों से कहा, "मैंने अभी तक भाजपा में शामिल होने का कोई निर्णय नहीं लिया है और न मैं सार्वजनिक मंच पर कांग्रेस के भीतर होने वाली किसी भी बात पर चर्चा करूंगा।"

टॅग्स :Ashok ChavanCongressमहाराष्ट्रमुंबईMumbai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार