लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: AIMIM के गठबंधन ऑफर पर भड़की शिवसेना, फिर बताया भाजपा की B-टीम, भाजपा ने कहा- कोई फर्क नहीं पड़ेगा

By विशाल कुमार | Updated: March 19, 2022 13:38 IST

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि इम्तियाज जलील एआईएमआईएम के एक सांसद हैं। मैं उनसे मिलता रहता हूं, इसका यह मतलब नहीं है कि हम उनके साथ गठबंधन करने जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देराउत ने कहा कि हम एआईएमआईएम के साथ गठबंधन के बारे में नहीं सोच सकते हैं।उन्होंने कहा कि एआईएमआईएम और भाजपा के बीच एक गुप्त गठबंधन है जिसे आपने यूपी चुनाव में देखा होगा।फड़नवीस ने कहा कि शिवसेना का एआईएमआईएम के साथ गठबंधन बनाना हमारे लिए महत्व नहीं रखता है।

औरंगाबाद:एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील के कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन के प्रस्ताव पर भड़कते हुए शिवसेना ने एक बार फिर से एआईएमआईएम को भाजपा की बी-टीम करार दिया है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि इम्तियाज जलील एआईएमआईएम के एक सांसद हैं। मैं उनसे मिलता रहता हूं, इसका यह मतलब नहीं है कि हम उनके साथ गठबंधन करने जा रहे हैं। हम एआईएमआईएम के साथ गठबंधन के बारे में नहीं सोच सकते हैं। बल्कि, एआईएमआईएम और भाजपा के बीच एक गुप्त गठबंधन है जिसे आपने यूपी चुनाव में देखा होगा।

वहीं, जलील के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्ति करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता देवेंद्र फड़नवीस ने कहा कि शिवसेना का एआईएमआईएम के साथ गठबंधन बनाना हमारे लिए कोई खास महत्व नहीं रखता है। लोग पीएम मोदी और हमारे काम के कारण हमें वोट देते हैं। ये सभी राजनीतिक पार्टियां एक जैसी हैं और अगर ये एक साथ भी आ जाएंगी तब भी कोई फर्क नहीं पड़ेगा।

बता दें कि, जलील ने बताया कि एनसीपी नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री राजेश टोपे शुक्रवार को उनके घर पहुंचे थे, तब उन्होंने उन्हें कांग्रेस और एनसीपी के साथ गठबंधन करने की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) की इच्छा से अवगत कराया। 

उन्होंने स्पष्ट किया कि असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाली एआईएमआईएम भाजपा की ‘बी’ टीम नहीं है, जैसे कि मुख्यधारा की पार्टियां आरोप लगाती हैं।

टॅग्स :महाराष्ट्रएआईएमआईएमMVAशिव सेनासंजय राउतदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो