लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र : नासिक में 13 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, सात गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 11, 2021 10:57 IST

Open in App

नासिक (महाराष्ट्र), 11 जनवरी महाराष्ट्र के नासिक जिले में 13 साल की एक लड़की से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में एक नाबालिग को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को इस बारे में बताया।

पीड़ित के माता-पिता शनिवार रात को जब काम से घर लौटे तो उन्होंने अपनी बेटी को घर पर नहीं पाया।

नासिक रोड पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि बाद में उसकी तलाश करने पर उन्होंने पास के एक मकान की छत पर उसे रोता हुआ देखा।

उन्होंने बताया कि रोने का कारण पूछने पर उसने माता-पिता को घटना की जानकारी दी जिसके बाद उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया, जिनकी उम्र 19 से 29 साल के बीच है। एक नाबालिग को रविवार तड़के हिरासत में लिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में एक महिला को भी गिरफ्तार किया जिसने अपराध में कथित रूप से आरोपियों की मदद की।

अधिकारी ने बताया कि जिले के सरकारी अस्पताल में पीड़ित का उपचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराध से बच्चों की सुरक्षा (पॉक्सो) कानून की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल