लाइव न्यूज़ :

जिस छात्र की कलाकृति को 'अश्लील' बताकर महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ने निकाला, बीएचयू ने उसे टॉप करने पर दिया गोल्ड मेडल

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: December 18, 2022 19:36 IST

गुजरात के बड़ोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ़ बड़ोदा के ललित कला विभाग ने एमएफए में दाखिला लेने वाले कुंदन कुमार महतो को अश्लील कलाकृति के विवाद में निकाल दिया था, उसने बीएचयू के फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट में टॉप करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देछात्र को एक यूनिवर्सिटी ने अश्लीलता फैलाने का हवाला देते हुए निकाला, दूसरे ने दिया गोल्ड मेडलअश्लील कलाकृति के आरोप में महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ने छात्र कुंदन को किया था निष्कासितबीएचयू के फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट ने उसी कुंदन कुमार को टॉप करने पर दिया है गोल्ड मेडल

वाराणसी:बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के दृश्य एवं कला संकाय ने मूर्तिकला विषय में टॉप करने वाले कुंदन कुमार महतो को गोल्ड मेडल दिया है। ये वहीं कुंदन कुमार हैं, जिन्हें गुजरात के बड़ोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ़ बड़ोदा (एमएसयू) में पढ़ने से इस कारण प्रतिबंधित कर दिया गया था क्योंकि उन्होंने अखबार की कतरन से कथिततौर पर हिंदू देवियों की नग्न और अश्लील कलाकृति बनाई थी।

उस आरोप में बड़ोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ़ बड़ोदा के ललित कला विभाग ने छात्र कुंदन कुमार महतो को पिछले साल प्रतिबंधित कर दिया था। बीते साल मई महीने में महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ़ बड़ोदा कैंपस में कुंदन की कलाकृति को लेकर भारी बवाल भी हुआ था। वहीं अब खबर आ रहा है कि बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी की ओर से उसी विवादित कुंदन कुमार को मूर्तिकला में बेहतर प्रदर्शन के लिए स्वर्ण पदक दिया गया है।

बीएचयू के दृश्य एवं कला संकाय ने बीते 12 दिसंबर को छात्र कुंदन कुमार महतो को यूनिवर्सिटी के 102वें दीक्षांत समारोह में यह गोल्ड मेडल दिया। इससे पहले महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी ऑफ़ बड़ोदा ने महतो को महिलाओं पर यौन हमले पर अखबारों में छपे लेखों की कतरनों से हिंदू देवियों कलाकृति बनाने के आरोप में यूनिवर्सिटी से बाहर कर दिया था, जिसके खिलाफ छात्र महतो ने अक्टूबर में गुजरात हाईकोर्ट का रूख किया था और कुंदन महतो द्वारा दायर की गई याचिका पर हाईकोर्ट ने एमएसयू को नोटिस भी जारी किया था।

बीएचयू से गोल्ड मेडल मिलने के बाद छात्र कुंदन कुमार महतो ने कहा, "मैंने 2017 से 2021 तक बीएचयू के फैकल्टी ऑफ विजुअल आर्ट्स में मूर्तिकला विभाग में बीएफए की पढ़ाई की। यह कितनी बड़ी विडंबना है हमारे शिक्षा संस्थानों की कि एक यूनिवर्सिटी मुझे मेधावी मानते हुए गोल्ड मेडल देती है और वहीं दूसरी यूनिवर्सिटी ने मुझे इसी कला के लिए कारण प्रतिबंधित कर दिया था।”

इसके साथ ही महतो ने कहा, “बीएचयू ने मुझे यह गोल्ड मेडल इस कारण दिया है कि क्योंकि मैंने मूर्तिकला विभाग में चार साल के बीएफए पाठ्यक्रम में टॉप किया था लेकिन जैसे ही मैं एमएफए की शिक्षा के लिए एमएसयू में गया, वहां मुझे निकाल दिया गया।”

बीएचयू से बीएफए की पढ़ाई के बाद जब कुंदन महतो एमएसयू में दाखिला लिया तो वहां उनकी कलाकृति को काफी विवाद हुआ और यूनिवर्सिटी की जांच समिति की रिपोर्ट के आधार पर उन्हें वहां से निकाल दिया गया था। महतो का आरोप है कि उन्हें कथिततौर पर दक्षिणपंथी छात्रसंगठनों के इशारे पर एमएसयू से बाहर किया गया।

महतो ने एमएसयू के बीते साल की घटना को याद करते हुए कहा, “बीएचयू से मिला गोल्ड मेडल इस बात का प्रमाण है कि मैंने ईमानदारी से अपनी पढ़ाई की है। मुझे खुशी है कि बीएचयू में मेरे शिक्षकों ने मूर्तिकला में मुझे इस तरह ढाला है कि मैं एक कलाकार के रूप में अपना बेहतर भविष्य बना सकता हूं। उन्होंने मुझे गोल्ड मेडल दिया है लेकिन बड़ौदा के एमएसयू में मेरे साथ जो हुआ, वह बहुत ही भयानक था।”

टॅग्स :बनारस हिंदू विश्वविद्यालयवाराणसीगुजरात
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतPM मोदी आज गुजरात में मनाएंगे महावीर जयंती, 20,000 करोड़ रुपये की परियोजनाओं समेत कई घोषणाओं की उम्मीद

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप