लाइव न्यूज़ :

गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी के पक्ष में नोएडा में हुई ‘महापंचायत’, बीजेपी नेताओं की एंट्री पर लगाया गया बैन

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 21, 2022 18:46 IST

गिरफ्तार श्रीकांत त्यागी के समर्थन में हुई महापंचायत में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों जैसे गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ से समुदाय के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

Open in App
ठळक मुद्देमहापंचायत में बड़ी संख्या में त्यागी समाज के लोग हुए एकत्रितवहीं, सोसायटी के लोगों ने त्यागी के खिलाफ मौन विरोध कियामहिला से अभद्रता के आरोप में त्यागी को 9 अगस्त को किया गया था गिरफ्तार

नोएडा: उत्तर प्रदेश में नोएडा के सेक्टर 93बी स्थित ग्रैंड ओमेक्स सोसाइटी में महिला से अभद्रता करने के आरोप में गिरफ्तार किए गए नेता श्रीकांत त्यागी के पक्ष में रविवार को यहां त्यागी समुदाय के लोगों ने ‘महापंचायत’ की। वहीं, सोसायटी के लोगों ने त्यागी के खिलाफ मौन विरोध किया। भंगेल गांव में सुबह लगभग 10 बजे महापंचायत शुरू हुई। 

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों जैसे गाजियाबाद, मुजफ्फरनगर, बुलंदशहर, बागपत और हापुड़ से समुदाय के लोग बड़ी संख्या में इसमें शामिल हुए। गांव के प्रवेश द्वार पर लगे एक बैनर पर लिखा था, ‘‘हमारे गांव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं का प्रवेश बंद है।’’ गौरतलब है कि त्यागी को नौ अगस्त को मेरठ से गिरफ्तार किया गया था। 

त्यागी ने दावा किया था कि वह भाजपा का पदाधिकारी है लेकिन पार्टी ने उसके साथ कोई भी संबंध होने से इनकार किया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि नोएडा में पुलिसकर्मियों और त्वरित कार्रवाई बल (आरएएफ) के जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस ने कहा कि एहतियात के तौर पर गौतमबुद्ध नगर से लोकसभा सांसद एवं भाजपा नेता महेश शर्मा के कार्यालयों में सुरक्षा बढ़ा दी गयी है। 

ऐसा कहा जा रहा है कि त्यागी समुदाय के लोग श्रीकांत त्यागी प्रकरण के वक्त शर्मा के बर्ताव से खुश नहीं है। महापंचायत में शामिल होने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में लोग कार, मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर से पहुंचे हैं जिसे देखते हुए नोएडा में कई मार्गों पर यातायात परिवर्तित किया गया है। 

इस बीच ग्रैंड ओमेक्स सोसायटी के लोगों ने त्यागी के खिलाफ मौन विरोध किया। सोसायटी के अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन की महासचिव महिमा जोशी ने कहा कि श्रीकांत त्यागी ने सोसाइटी में रहने वाली एक महिला के साथ जिस तरह से बदसलूकी की वह क्षम्य नहीं है। 

उन्होंने कहा कि सोसायटी के लोगों ने अपने फ्लैट में जगह-जगह पोस्टर लगाकर विरोध दर्ज कराया, इन पोस्टर में ‘एकजुट रेजिडेंन्स हम अन्याय के खिलाफ हैं, उत्पीड़न, दबंगई, महिलाओं का अपमान, गाली गलौज, अतिक्रमण को हम ना बोलते हैं" जैसे नारे लिखे हुए हैं।

(इनपुट एजेंसी)

टॅग्स :नॉएडाBJPNoida Police
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह