लाइव न्यूज़ :

महादयी जल विवाद: सावंत ने कर्नाटक के साथ अदालत से बाहर कोई समझौता करने से इनकार किया

By भाषा | Updated: September 12, 2019 14:18 IST

कर्नाटक से निकलने वाले मांडवी या महादयी नदी के पाने के बंटवारे को लेकर गोवा के साथ विवाद चल रहा है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने इस मुद्दे को लेकर अदालत के बाहर कर्नाटक के साथ किसी तरह का समझौता करने से इनकार कर दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देगोवा और कर्नाटक के बीच महादयी नदी के पानी के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा है। नदी का उद्गम कर्नाटक में है। गोवा के सीएम प्रमोद सावंत ने नदी के पानी के बंटवारे को लेकर कोर्ट के बाहर समझौता करने से इनकार किया है।

गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को महादयी जल विवाद मुद्दे पर कर्नाटक के साथ किसी भी तरह की बातचीत या अदालत से बाहर कोई समझौता करने से इनकार कर दिया। कर्नाटक और गोवा के बीच महादयी नदी के जल के बंटवारे को लेकर लंबे अर्से से विवाद चल रहा है। इस नदी को गोवा में मांडवी नदी के नाम से जाना जाता है। नदी का उद्गम कर्नाटक के बेलगावी से हुआ है।

सावंत ने कहा कि गोवा सरकार अपने रुख पर अडिग है कि कर्नाटक को महादयी नदी के पानी को मोड़ने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘अदालत से बाहर किसी समझौते या बातचीत का कोई मुद्दा ही नहीं है।’’

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को कहा था कि कर्नाटक और गोवा के मुख्यमंत्रियों को पानी के विवाद को सुलझाने के लिए आपस में बातचीत करनी चाहिए। हालांकि, बाद में गोवा में कांग्रेस ने इस मुद्दे पर कर्नाटक के साथ किसी भी तरह के समझौते का विरोध किया।

गोवा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष दिगंबर कामत ने सोमवार को कहा था कि महादयी जल विवाद न्यायाधिकरण ने पहले ही इस मुद्दे पर अपना आदेश दे दिया है, इसमें किसी बातचीत की कोई गुंजाइश नहीं है।

न्यायाधिकरण ने पिछले साल इस मुद्दे पर अपना आदेश दिया था जिसके बाद दोनों राज्यों ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की थी।

उच्चतम न्यायालय ने पिछले साल कर्नाटक को नहर के निर्माण पर काम रोकने का आदेश दिया था। इस निर्माण का मकसद महादयी नदी की एक सहायक नदी से पानी की धारा को मोड़ना था।

टॅग्स :गोवाकर्नाटकप्रमोद सावंत
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

क्राइम अलर्टहोमगार्ड जवान दिनेश गौडे की मौत, वन विभाग रिपोर्ट बकवास, फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग के प्रभारी घोड़िरेकर ने कहा-शरीर पर चोट के निशान और सींग की चोट

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो