लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र के नए मुख्य सचिव बने संजय कुमार, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के सलाहकार होंगे अजय मेहता

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: June 25, 2020 02:26 IST

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संकट के गंभीर संकट के बीच रिटायर हो रहे मुख्य सचिव अजय मेहता को मुख्यमंत्री का प्रधान सलाहकार बनाया गया है.

Open in App
ठळक मुद्देनए मुख्य सचिव संजय कुमार 1984 बैच के आईएएस अधिकारी हैं.अजय मेहता अब औद्योगिक निवेशों को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी निभाएंगे

गृह मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव संजय कुमार राज्य के नए मुख्य सचिव होंगे. फिलहाल मुख्य सचिव अजय मेहता मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार होंगे. मुख्यमंत्री सचिवालय ने बुधवार देर रात यह जानकारी दी. अजय मेहता के मुख्य सचिव पद की समयावधि 30 जून को समाप्त हो रही है. चर्चा थी कि तीन महीने के लिए उनका कार्यकाल बढ़ाया जा सकता है. लेकिन, अब सरकार ने उन्हें और मौका नहीं देने का निर्णय किया है. इसी दौरान उन्हें मुख्यमंत्री कार्यालय में अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है.

अजय मेहता को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का करीबी माना जाता है. संजय कुमार भी मेहता की भांति ही 1984 के बैच के आईएएस अधिकारी हैं. उनके पास मंत्रालय के अतिरिक्त मुख्य सचिव के अलावा गृह मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार भी है. अतिरिक्त मुख्य सचिव सीताराम कुंटे और प्रवीण सिंह परदेशी भी मुख्य सचिव पद की दौड़ में शामिल थे, लेकिन वरीयता के अनुसार संजय कुमार को मौका दिया गया.

मेहता को अहम जिम्मेदारी

कोविड-19 महामारी के चलते राज्य की आर्थिक, प्रशासकीय, यंत्रणा को फिर से तेजी से शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री सचिवालय में व्यापक और दीर्घ अनुभव वाले व्यक्ति की बेहद जरूरत थी, इसलिए अजय मेहता को सेवानिवृत्ति के बाद प्रधान सलाहकार पद देने का निर्णय मुख्यमंत्री ने किया है. मुख्यमंत्री सचिवालय के मुताबिक, मेहता कोरोना महामारी के मद्देनजर आर्थिक और प्रशासकीय यंत्रणा को गति देने के साथ ही नए औद्योगिक निवेशों को बढ़ावा देने की जिम्मेदारी निभाएंगे.

टॅग्स :महाराष्ट्रउद्धव ठाकरेकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार12 ज्योतिर्लिंगों में से एक भीमाशंकर मंदिर पर खर्च होंगे 172.22 करोड़ रुपये, महाराष्ट्र सरकार ने 6 तीर्थ और विरासत स्थलों के लिए 993 करोड़ रुपये मंजूर

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतNEET exam cancelled 2026: नीट परीक्षा में अत्यंत शर्मनाक बर्ताव!

भारत15 साल बाद भी AIESL एमआरओ में जेन-एक्स शॉप तैयार नहीं, बोइंग 787 के इंजनों के सुधार के लिए आवश्यक है ये शॉप

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला