लाइव न्यूज़ :

मद्रास हाईकोर्ट ने आरएसएस को दी मार्च निकालने की इजाजत, तमिलनाडु पुलिस ने लगाया था प्रतिबंध, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 4, 2022 16:09 IST

मद्रास हाईकोर्ट ने तमिलनाडु पुलिस द्वारा संघ के मार्च पर रोक लगाने के फैसले की आलोचना करते हुए उन्हें 50 में 44 जगहों पर इसकी इजाजत दे दी है। राज्य पुलिस ने सुरक्षा खतरे का हवाला देते हुए संघ को इजाजत देने से इनकार कर दिया था।

Open in App
ठळक मुद्देमद्रास हाईकोर्ट ने आरएसएस द्वारा तमिलनाडु में 50 में से 44 जगहों पर मार्च निकालने की अनुमति दीतमिलनाडु पुलिस ने खतरे का हवाला देते हुए 50 में केवल 3 जगहों पर मार्च निकालने की अनुमति दी थीहाईकोर्ट ने कहा कि खुफिया विभाग 6 जगहों पर खतरा बता रहा है, वहां छोड़कर अन्य स्थानों पर मार्च हो सकता है

चेन्नई: मद्रास हाईकोर्ट ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा आने वाले 6 नवंबर को तमिलनाडु में 50 जगहों पर मार्च निकालने के संबंध में अनुमति देने वाली याचिका पर सुनवाई करते हुए राज्य पुलिस द्वारा प्रतिबंध लगाये जाने को अनावश्यक बताते हुए 50 में से 44 स्थानों पर आरएसएस को मार्च निकालने की इजाजत दे दी है।

इस संबंध में सुनवाई करते हुए मद्रास हाईकोर्ट के जस्टिस जीके इलांथिरैयान ने कहा कि वह आरएसएस को राज्य पुलिस द्वारा प्रतिबंधित 50 स्थलों में से 44 स्थानों पर मार्च निकालने की आज्ञा देते हैं।

इसके साथ ही जस्टिस इलांथिरैयान ने यह भी कहा कि खुफिया रिपोर्ट में उन्हें केवल 6 स्थानों स्थानों पर हिंसा या उपद्रव की आशंका वाली रिपोर्ट मिली है। उसके अलावा खुफिया रिपोर्टों में कहीं भी मार्च के सबंध में कोई चिंताजनक बात नहीं व्यक्त की गई है। इस कारण से राज्य पुलिस द्वारा आरएसएस के मार्च को रोका जाना गलत प्रतीत हो रहा है।

जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ने तमिलनाडु में मार्च के लिए पुलिस से 50 जगहों के लिए अनुमति मांगी थी। लेकिन राज्य पुलिस ने 50 में से 24 जगहों पर यह कहते हुए आरएसएस को मार्च की अनुमति देने से इनकार कर दिया था कि उन जगहों पर मार्च के दौरान हिंसा हो सकती है। इतना ही नहीं पुलिस ने बाकि बची 26 जगहों में से 23 जगहों पर आरएसएस को यह कहा खा कि वो घरों के अंदर कार्यक्रम का आयोजन करे और महज 3 जगहों पर उसे मार्च निकालने की अनुमति दी थी।

मामले में तूल पकड़ा और आरएसएस के राज्य पदाधिकारी ने पुलिस रवैये का विरोध करते हुए हाईकोर्ट का रूख किया। तमिलनाडु आरएसएस के उच्च पदाधिकारियों का कहना है कि राज्य सरकार पुलिस मशीनरी के द्वारा उनके कार्यक्रम को जानबूझ कर रोकने का प्रयास कर रही है, जबकि वो शांतिपूर्व मार्च निकाने की इजाजत मांग रहे हैं।

अब जब पुलिस प्रतिबंध पर मद्रास हाईकोर्ट ने आरएसएस के पक्ष में फैसला दे दिया है तो संघ के पदाधिकारी इससे बेहद खुश नजर आ रहे हैं वहीं राज्य पुलिस की परेशानी बढ़ गई है। इस संबंध में सूबे के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि 50 की जगह 44 जगहों पर भी मार्च को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए भारी मात्रा में पुलिस बल की तैनाती करनी होगी और चूंकि अब हाईकोर्ट ने आदेश दिया है तो राज्य पुलिस कोर्ट के आदेश का अनुपालन करते हुए संघ की यात्रा को सुरक्षित संपन्न कराने का पूरा प्रयास करेगी।  

टॅग्स :Madras High CourtRSSचेन्नईRashtriya Swayamsevak SanghTamil NaduChennai
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारततमिलनाडु विधानसभा चुनावः अवनाशी से केंद्रीय मंत्री एल मुरुगन, मायलापुर से तेलंगाना की पूर्व राज्यपाल तमिलिसाई सौंदर्यराजन और कोयंबटूर उत्तर से वानती श्रीनिवासन को टिकट

भारतTamil Nadu Assembly Elections: टीवीके प्रमुख विजय ने चुनावी हलफनामे में ₹615 करोड़ की संपत्ति घोषित की

कारोबारहोसुर-बेंगलुरु कॉरिडोर: रियल एस्टेट का अगला ग्रोथ इंजन

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?