लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : विवाह समारोह में घुसा क्वारी नदी का पानी, 60 लोग फंसे, बचाव अभियान जारी

By भाषा | Updated: August 2, 2021 14:53 IST

Open in App

श्योपुर (मप्र), दो अगस्त मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर बस स्टैंड पर बने एक विवाह भवन में बाढ़ का पानी घुस जाने से विवाह समारोह में शामिल होने के लिए पहुंचे करीब 60 लोग फंस गए। भवन में फंसे लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन की टीम जुटी हुई है।

विजयपुर के उपमंडलीय अधिकारी (एसडीएम) नीरज शर्मा ने ‘भाषा’ को बताया, ‘‘लगातार जारी बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। विजयपुर में क्वारी नदी के पास विवाह भवन में एक कार्यक्रम चल रहा था। भवन की दीवार टूट जाने से इसके एक मंजिल तक क्वारी नदी का पानी भर गया है, जिससे कार्यक्रम में शामिल 50 से 60 लोग फंस गए हैं।’’ उन्होंने बताया, ‘‘सभी लोग भवन की दूसरी मंजिल पर चले गए हैं। बचाव अभियान चलाकर इनमें से कुछ लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। बाकी सभी को भी जल्द वहां से निकाल लिया जाएगा।’’

शर्मा ने बताया कि इस भवन में फंसे सभी लोग सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि जिस भवन में यह विवाह समारोह चल रहा था, वह दो मंजिला है। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, विजयपुर में अन्य निचली बस्तियों के घरों एवं दुकानों में भी बाढ़ का पानी भर गया है और वहां से भी सात से आठ लोगों को बचाव अभियान चला कर सुरक्षित निकाला गया है।

मालूम हो कि श्योपुर जिले में लगातार हो रही बारिश की वजह से नदी-नाले लगातार उफान पर हैं। विजयपुर की पार्वती नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है और इस नदी के ऊपर बने छोटे एवं बड़े पुल जलमग्न हो गए हैं, जिससे पार्वती नदी का पानी अब क्वारी नदी में भी आ रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के भोपाल कार्यालय के अनुसार विजयपुर में पिछले 24 घंटों में सोमवार सुबह साढ़े आठ बजे तक 16 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई है। विजयपुर, श्योपुर जिला मुख्यालय से करीब 125 किलोमीटर दूर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत