लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के उज्जैन में चाइना डोर से कटा लड़की का गला, अस्पताल पहुंचते ही हुई मौत

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 15, 2022 15:39 IST

उज्जैन में चाइना डोर से एक लड़की को अपनी जान गवानी पड़ी। लड़की की पहचान आंजना के रूप में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देममेरी बहन के साथ दांतों का इलाज कराने जा रही थी अंजनाअचानक गले में चाइना डोर उलझ गई, जिसके चलते उसका गला कट गया

इंदौरः मध्य प्रदेश में चाइना डोर के बेचने पर सरकार ने प्रतिबंध लगा रखा है लेकिन उसके बाद भी इस डोर का कारोबार यहां खूब फल फूल रहा है। प्रशासन की कार्यवाही के बाद भी इसका कारोबार जारी है। शनिवार को उज्जैन में इस डोर के चलते एक लड़की को अपनी जान गवानी पड़ी। लड़की की पहचान अचंना के रूप में हुई है।

दांतों का इलाज कराने जा रही थी अंजना

प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्ञान सागर गर्ल्स स्कूल में अध्ययन करने वाली नेहा आंजना (18) निवासी जगोटी  इंदिरा नगर में अपने मामा के यहां से ममेरी बहन निकिता के साथ दांतों का उपचार कराने के लिए फ्रीगंज स्थित एक डेंटल क्लिनिक जा रही थी। जीरो प्वाइंट ब्रिज से गुजरते समय अचानक उसके गले में चाइना डोर उलझ गई। जिसके चलते उसका गला कट गया।

आसपास के लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

इसके बाद वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर गई। नेहा को तड़पता देख निकिता भी घबरा गई। आसपास वालों ने जब लड़की को तड़पता देखा तो उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में इलाज शुरू हो पाता इससे पहले नेहा ने दम तोड़ दिया। दरअसल, गला कटने से उसका अत्याधिक खून शरीर से बह चुका था। 

प्रशासन द्वारा प्रतिबंध के बावजूद बिक रही चीन निर्मित डोर

गौरतलब है कि चाइना डोर पर प्रशासन ने प्रतिबंध लगा रखा है बावजूद  इस डोर का लाखों का कारोबार हो रहा है। पुलिस ने पिछले चार-पांच दिनों में आधा दर्जन से अधिक स्थानों पर दबिश देकर हजारों की डोर जप्त की थी।

टॅग्स :Madhya PradeshचीनChina
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार