लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः पैसेंजर ट्रेन का निरीक्षण करते वक्त ट्रेन से कटकर दो आरपीएफ जवानों की मौत

By भाषा | Updated: October 26, 2022 12:37 IST

मुरैना आरपीएफ पुलिस थाने के प्रभारी हरिकिशन मीणा ने बताया कि हेड कांस्टेबल अशोक कुमार (56) और नवराज सिंह (40) बीच पटरी पर खड़े होकर सवारी गाड़ी का निरीक्षण कर रहे थे तभी अचानक वहां से दिल्ली से आने वाली दुरंतो एक्सप्रेस गुजरी जिसकी चपेट में दोनों आ गए।

Open in App
ठळक मुद्देघटना मंगलवार रात करीब आठ बजे मुरैना से सात किलोमीटर दूर सांक रेलवे स्टेशन पर हुई।आरपीएफ जवान वहां पर रुकी ग्वालियर-आगरा पैसेंजर ट्रेन का निरीक्षण कर रहे थे।अचानक वहां से दिल्ली से आने वाली दुरंतो एक्सप्रेस गुजरी जिसकी चपेट में दोनों आ गए।

मुरैनाः मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में तेज रफ्तार ट्रेन से कटकर रेलवे सुरक्षा बल (आपीएफ) के दो हेडकांस्टेबल की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी। मुरैना आरपीएफ पुलिस थाने के प्रभारी हरिकिशन मीणा ने बताया कि घटना मंगलवार रात करीब आठ बजे मुरैना से सात किलोमीटर दूर सांक रेलवे स्टेशन पर हुई।

उन्होंने बताया कि आरपीएफ जवान वहां पर रुकी ग्वालियर-आगरा पैसेंजर ट्रेन का निरीक्षण कर रहे थे। मीणा ने बताया कि हेड कांस्टेबल अशोक कुमार (56) और नवराज सिंह (40) बीच पटरी पर खड़े होकर सवारी गाड़ी का निरीक्षण कर रहे थे तभी अचानक वहां से दिल्ली से आने वाली दुरंतो एक्सप्रेस गुजरी जिसकी चपेट में दोनों आ गए।

उन्होंने बताया कि पीड़ित सुरक्षित स्थान पर नहीं जा सके क्योंकि दूसरी ओर मालगाड़ी खड़ी थी। अधिकारी ने बताया कि दोनों जवानों की मौके पर ही मौत हो गई और बाद में उनके शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि पूरे मामले की जांच चल रही है। 

टॅग्स :RPFMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार