लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: बाईपास रोड के पास ट्रक पलटा, पुलिसकर्मी सहित 2 लोगों की मौत

By नितिन गुप्ता | Updated: November 18, 2018 10:52 IST

मृत लोगो मे एक पुलिस आरक्षक कमल पारगी निवासी ग्राम बेटली जिला रतलाम और दूसरा कुँवर सिंह डावर निवासी देवास (लोक निर्माण विभाग कर्मचारी) शामिल हैं ।

Open in App

मध्य प्रदेश के देवास बायपास रोड पर राजोदा रोड जेल के रविवार (18 नवंबर) को निर्वाचन को लेकर बनी अस्थाई जांच चौकी पर एक ट्रक पलट गया।यह हादसा इतनी तेजी से हुआ कि चौकी पर बैठे लोगों को बचने का मौका ही नही मिला। चौकी पर गिरे ट्रक की चपेट में आकर एक पुलिसकर्मी सहित दो लोगो की मौत हो गई है। 

देवास सीएसपी विजय शंकर द्विवेदी के मुताबिक देवास जिला जेल के पास दो ट्रकों में भिडंत हुई, जिसके बाद इनमें से केले से भरा एक ट्रक चौराहे पर बने अस्थाई जाँच चौकी पर पलट गया। इस चौकी पर चुनाव के चलते वाहनों की एंट्री की जा रही है , इसलिए 24 घंटे यहाँ पर जवानों की ड्यूटी रहती है।

घटना में एक पुलिस जवान और एक एंट्री करने वाला कर्मचारी ट्रक के नीचे दब गए। दोनों करीब 30 मिनट तक दबे रहे और उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गए। देवास के सिविल सर्जन आरके सक्सेना के अनुसार जब दोनों को जिला अस्पताल लाया गया तब तक दोनों की मौत हो गई थी।

 मृत लोगो मे एक पुलिस आरक्षक कमल पारगी निवासी ग्राम बेटली जिला रतलाम और दूसरा कुँवर सिंह डावर निवासी देवास (लोक निर्माण विभाग कर्मचारी) शामिल हैं । दुर्घटना स्थल पर बनी चौकी निर्वाचन कार्य को लेकर एसएसटी टीम के लिए बनाई गई थी। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशसड़क दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?