लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: सिंगरौली में आपस में भिड़ गईं 2 मालगाड़ियां, भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: March 1, 2020 11:15 IST

मध्य प्रदेश में दो मालवाहक ट्रेनों की टक्कर हो गई। हादसा रविवार (1 मार्च) सुबह हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भीषण हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के सिंगरौली में एनटीपीसी की दो मालवाहक ट्रेनों की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तीन ड्राइवर हादसे के कारण इंजन में फंस गए थे। मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई।

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एनटीपीसी की दो मालवाहक ट्रेनों की टक्कर हो गई। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा रविवार (1 मार्च) सुबह हुआ। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, तीन ड्राइवर हादसे के कारण इंजन में फंस गए थे। मौके पर राहत और बचाव कार्य चलाया गया लेकिन उनकी जान नहीं बच पाई। 

समाचार एजेंसी एएनआई की खबर के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सिंगरौली में कोयला ले जा रही दो मालगाड़ियां आपस में भिड़ गईं। कहा गया कि लोको पायलट और सहायक लोको पायलट हादसे में फंस गए थे। एनटीपीसी की टीम और पुलिस द्वारा बचाव अभियान चलाया गया।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, हादसा रविवार तड़के बैढ़न थाना क्षेत्र के रिहन्द नगर में उस वक्त हुआ जब एक मालगाड़ी कोयला लेकर जा रही थी और दूसरी गाड़ी खाली आ रही थी। दोनों ट्रेनें रफ्तार में थीं। दोनों गाड़ियां आमने-सामने टकरा गईं, जिससे कई डिब्बे तितर-बितर हो गए और पलट गए। हादसे की सूचना मिलने के बाद सीआईएसएफ, एसडीएम और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, एक ट्रेन का स्टाफ तो कूदकर जान बचाने में सफल रहा लेकिन दूसरी ट्रेन के इंजन में तीन ड्राइवर फंस गए। उनको निकालने के लिए मशक्कत की गई लेकिन वे बचाए नहीं जा सके। क्षतिग्रस्‍त इंजन में फंसे ड्राइवरों में राशिद अहमद, मनदीप कुमार और राम लक्षण बैश्य शामिल थे।

अधिकारियों ने तीनों की हालत गंभीर बताई थी। हादसे में दोनों ट्रेनों के करीब 17 डिब्बे क्षतिग्रस्त बताए जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने कहा था कि राहत और बचाव कार्य में अभी दिनभर का समय लग सकता है। इस हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की बात की जा रही है। 

टॅग्स :रेल हादसा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशहडोल-नागपुर एक्सप्रेस पटरी से उतरी, बाल-बाल बचे रेलयात्री, टला बड़ा हादसा

ज़रा हटकेदेवघर में बड़ा रेल हादसा, फाटक पर खड़े ट्रक से टकराई ट्रेन, मची अफरा-तफरी

विश्वThailand Train Accident: थाईलैंड में दर्दनाक ट्रेन हादसा, कंस्ट्रक्शन क्रेन के गिरने से कई यात्रियों की मौत; अन्य घायल

विश्वMexico Train Derailment: 13 की मौत और 98 घायल, प्रशांत महासागर को मेक्सिको की खाड़ी से जोड़ने वाली रेल लाइन पर हादसा,  इंटरओशनिक ट्रेन पटरी से उतरी, वीडियो

भारतBihar Train Derailment: जमुई में ट्रेन हादसा, मालगाड़ी के कई डब्बे पटरी से उतरे; परिचालन बाधित

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप