लाइव न्यूज़ :

धारः बस पुल से नर्मदा नदी में गिरी, 13 लोगों की मौत, हेल्पलाइन नंबर जारी, मुआवजे की घोषणा, मृतकों की सूची जारी

By मुकेश मिश्रा | Updated: July 18, 2022 17:34 IST

मध्य प्रदेशः अधिकारी ने बताया कि पंजीयन क्रमांक संख्या ‘‘एमएच40 एन9848’’ वाली यह बस मध्य प्रदेश के इंदौर से सोमवार को सुबह साढ़े सात बजे महाराष्ट्र के अमलनेर के लिए रवाना हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देबस में 13 लोग ही सवार थे और सबकी मौत हो चुकी है।बस में सवार 15 यात्रियों को बचाया गया है। बस में 50 से 55 यात्रियों के सवार होने का प्राथमिक अनुमान है।

इंदौरः मध्य प्रदेश के धार जिले के खलघाट में सोमवार को महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम की एक यात्री बस अनियंत्रित होने के बाद पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा नदी में गिर गई। इस भीषण हादसे में इसमें सवार सभी 13 लोगों की मौत हो गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

धार जिले के खलघाट में नर्मदा नदी पर सोमवार को हुई बस दुर्घटना पर प्रशासन द्वारा राहत एवं बचाव कार्य निरंतर रूप से जारी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देश पर संभागायुक्त डॉ. पवन कुमार शर्मा स्वयं अन्य अधिकारियों के साथ घटना स्थल पहुंचे तथा उनकी निगरानी में नदी में सर्चिंग कार्य सतत रूप से किया जा रहा है।

संभागायुक्त डॉ. शर्मा के निर्देशन में धार जिला प्रशासन द्वारा घटना के संबंध में सहायता एवं आवश्यक जानकारी के लिये हेल्पलाइन नम्बर भी जारी किए गए हैं। हेल्पलाइन नंबर में एसडीएम नवजीवन विजय पवार 93293-01390, नायब तहसीलदार श्री केश्या सोलंकी 70004-02972 तथा सीएचसी धामनोद 98265-52527 शामिल है। हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार जिले में एक यात्री बस के अनियंत्रित होकर नर्मदा नदी में गिरने से हुई मौतों पर सोमवार को दुख जताया और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए मुआवजे की घोषणा की। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की ओर से जारी एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश के धार में हुआ बस हादसा दुखद है।

मेरी संवेदनाए इस हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के साथ है।’’ प्रधानमंत्री मोदी ने इस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से दो - दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की। घायल प्रत्येक व्यक्ति को 50,000 रुपये दिए जाएंगे। मध्य प्रदेश सरकार के मुताबिक यह बस इंदौर से पुणे जा रही थी और इसमे 50 से 55 यात्री सवार थे।

जनसम्पर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बस दुर्घटना पर गहरा शोक जताते हुए महाराष्ट्र के अपने समकक्ष एकनाथ शिंदे से फोन पर चर्चा की और उन्हें हादसे के बारे में जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक तीन (आगरा-मुंबई रोड) पर हुए बस हादसे में मारे गए ज्यादातर यात्री महाराष्ट्र एवं राजस्थान के थे।

टॅग्स :मध्य प्रदेशमहाराष्ट्रशिवराज सिंह चौहानएकनाथ शिंदे
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?