लाइव न्यूज़ :

प्रतिबंधित संगठन पीएफआई की मदद करने वाले बख्शे नही जायँगे: नरोत्तम मिश्रा

By मुकेश मिश्रा | Updated: January 30, 2023 15:42 IST

नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि पूछताछ में सोनू मंसूरी ने खुद स्वीकार किया है कि वह प्रतिबंधित पीएफआई और  पीस पार्टी के लिए काम करती है। प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया है।

Open in App

भोपाल: गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि इंदौर में पकड़ी गई सोनू मंसूरी के प्रतिबंधित संगठन पीएफआई से संबंध होने कि जानकारी सामने आई है। इस मामले को गंभीरता से लिया गया है। हम ऐसी कार्यवाही करेंगे कि पीएफआई जैसे संगठन प्रदेश में  कभी सर नही उठा पाएंगे।

गृह मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि पूछताछ में सोनू मंसूरी ने खुद स्वीकार किया है कि वह प्रतिबंधित पीएफआई और  पीस पार्टी के लिए काम करती है। इस मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है। हमने इस मामले को गंभीरता से लिया है। इसके साथ और कौन कौन जुड़े है पता लगाया जा रहा है, पुलिस इस मामले की तह तक जाएगी ।

गृह मंत्री ने कहा कि  प्रदेश कि शांति भंग करने वालो के खिलाफ हम पहले भी सख्त थे, आज भी हैं। प्रतिबंधित संगठन पीएफआई हो या अन्य कोई संगठन इसके साथ जो भी खड़ा होगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। शांति भंग करने का प्रयास करने वालो के खिलाफ ऐसी कार्यवाही की जाएगी कि वह नजीर बनेगी।

बता दें कि इंदौर शहर में पठान फिल्म का विरोध करने के दौरान हुई घटनाओं में बजरंग दल के पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया था। जब इन्हें कोर्ट में पेश किया गया तो एक संदिग्ध महिला सोनू मंसूरी को पकड़ा गया। यह महिला अदालत की कार्यवाही के दौरान वीडियो बना रही थी और फोटो खींच रही थी। उसने पुलिस को बताया कि महिला अधिवक्ता नूरजहां खान के कहने पर उसने यह काम किया। यह वीडियो इस्लामिक पॉलिटिकल ऑर्गेनाइजेशन पीएफआई को भेजे जाने थे।

टॅग्स :Madhya PradeshIndoreNarottam Mishra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल