लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : उज्जैन में पाकिस्तान जिंदाबाद नारे लगाने के आरोप में सात लोग गिरफ्तार

By भाषा | Updated: August 20, 2021 16:17 IST

Open in App

जिले के एक मुहल्ले में कथित रूप से पाकिस्तान जिंदाबाद सहित राष्ट्रविरोधी नारे लगाने के आरोप में पुलिस ने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। उज्जैन के पुलिस अधीक्षक (एसपी) सत्येंद्र शुक्ला ने शुक्रवार को फोन पर भाषा को बताया, ‘‘इस सिलसिले में कल देर रात से अब तक हमने सात लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि भादवि की विभिन्न धाराओं में दस लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’ उन्होंने बताया कि मुहर्रम के मौके पर बृहस्पतिवार की रात गीता कॉलोनी में आयोजित एक धार्मिक कार्यक्रम में करीब दस लोगों ने कथित रूप से तीन बार पाकिस्तान जिंदाबाद का नारा लगाया। शुक्ला ने कहा कि मौके पर मौजूद पुलिस टीम ने इस घटना पर कार्रवाई की। यह पूछने पर कि क्या कोविड कारण जिला प्रशासन द्वारा सार्वजनिक जुलूस पर प्रतिबंध लगाए जाने के विरोध मे यह नारेबाजी की गई है, एसपी ने कहा, ‘‘नहीं, ऐसा नहीं था।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमने कार्यक्रम आयोजकों से पहले ही बात कर ली थी। वे सभी मुहर्रम के मौके पर जुलूस नहीं निकालने पर सहमत थे।’’ उन्होंने कहा कि कारणों की जांच की जा रही है। शहर के जीवाजीगंज थाने के प्रवक्ता ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 124 (ए) (देशद्रोह), 153 (दंगे के लिए उकसाने हेतु) और धारा 188 (लोक सेवक के आदेश की अवज्ञा) में मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल