लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया मोहनपुरा डैम का उद्घाटन, बोले- 4 हजार करोड़ की परियोजना का उद्घाटन करना मेरा सौभाग्य

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: June 28, 2018 08:35 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोहनपुरा सिंचाई परियोजना का उद्घाटन करने के लिए राजगढ़ पहुंचे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सहित कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद।

Open in App

भोपाल, 23 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने एक दिवसीय दौरे पर शनिवार को मध्यप्रदेश के दौरे पर हैं। पीएम मोदी वायुसेना के विशेष विमान से दोपहपर करीब 12 बजे भोपाल पहुंचे। वे सुबह 10:50 AM पर दिल्ली से भोपाल के रवाना हुए थे। इस दौरान सूबे के मुख्यमंत्री शि‍वराज सिंह चौहान, राज्‍यपाल आनंदीबेन पटेल सहित अन्‍य पार्टी नेताओं ने उनका स्‍वागत किया। यहां कुछ वक्त बिताने के बाद पीएम मोदी राजगढ़ पहुंचे हैं। 

2:15 PM-  मोहनपुरा सिंचाई परियोजना का उद्घाटन करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि, ये मेरा सौभाग्य है कि मुझे आज 4 हज़ार करोड़ रुपए की मोहनपुरा सिंचाई परियोजना के लोकार्पण के साथ-साथ पानी की 3 बड़ी परियोजनाओं की शुरुआत करने का अवसर मिला।

1:50 PM- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोहनपुरा डैम का उद्घाटन कर दिया है। यह डैम मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में आता है। मोहनपुरा सिंचाई परियोजना से लाखों लोगों को पानी मिल सकेगा। इसके साथ ही पीएम मोदी ने अन्य परियोजानाओं का भी शिलान्यास किया है। 

 130 PM- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोहनपुरा सिंचाई परियोजना का उद्घाटन करने के लिए राजगढ़ पहुंचे। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल सहित कई आला अधिकारी मौके पर मौजूद।

 

यह भी पढ़ें: बरखा दत्त ने इस बात पर किया पीएम मोदी का बचाव, ट्विटर यूजर्स को नहीं भाया!

कुछ ऐसा है पीएम मोदी का मध्य प्रदेश दौराप्रधानमंत्री मोदी शनिवार सुबह 10:50 पर दिल्ली से भोपाल के लिए रवाना हुए। करीब 12:10 पर वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल पहुंचे। इसके बाद वे राजगढ़ पहुंचें और यहां कई कायक्रमों में शिरकत करेंगे। तय कार्यक्रम के मुताबिक वे मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना के लोकार्पण समारोह में शिरकत करेंगे। इसके बाद 2:15 बजे मोहनपुरा से हेलीकाप्टर के जरिए 3:15 बजे इंदौर पहुंचेंगे। जहां एक कार्यक्रम में शिरकत कर स्वच्छ सर्वेक्षण 2018 के पुरस्कार वितरित करेंगे। पीएम मोदी राजगढ़ जिले की मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना और इंदौर में प्रदेश सरकार की शहरी परिवहन योजना 'सूत्र सेवा' सहित कुछ अन्य योजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान मोहनपुरा परियोजना की लागत 3,866.34 करोड़ रुपए है और इसके जलाशय की जल-भराव क्षमता 5730 लाख घन मीटर है। जलाशय से 1.34 लाख हेक्टेयर भूमि में रबी सिंचाई के साथ ही लगभग 400 ग्रामों में पेयजल की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित होगी। इस परियोजना से राजगढ़ जिले के 727 ग्राम लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने वाणिज्य भवन का किया शिलान्यास, कहा- GST की वजह से इकोनॉमी में पॉजिटिव चेंज आया

पीएम इंदौर में 4713.75 करोड़ रुपये लागत के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण करेंगे। इंदौर के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित किये जा रहे कार्यक्रम में प्रधानमंत्री राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वे के विजेताओं को सम्मानित करने के साथ-साथ मध्य प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी शहरी परिवहन योजना 'सूत्र सेवा' का शुभारंभ भी करेंगे। इसी कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना के एक लाख से अधिक हितग्राही लाभान्वित होंगे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

टॅग्स :मध्य प्रदेशनरेंद्र मोदीभोपालशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव