लाइव न्यूज़ :

शनिवार को पीएम मोदी मध्य प्रदेश दौरे पर, करोड़ों की परियोजना का करेंगे लोकार्पण

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 22, 2018 19:51 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 23 जून को मध्य प्रदेश दौरे पर होंगे। खबरों के मुताबिक पीएम मोदी राजगढ़ के मोहनपुरा डैम का लोकार्पण करेंगे। बता दें कि मोहनपुरा का डैम देश की पहली ऐसी परियोजना है जिससे 1 लाख 35 हजार हेक्टेयर जमीन में सिंचाई की जाएगी।

Open in App

नई दिल्ली, 22 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार 23 जून को मध्य प्रदेश दौरे पर होंगे। खबरों के मुताबिक पीएम मोदी राजगढ़ के मोहनपुरा डैम का लोकार्पण करेंगे। बता दें कि मोहनपुरा का डैम देश की पहली ऐसी परियोजना है जिससे 1 लाख 35 हजार हेक्टेयर जमीन में सिंचाई की जाएगी। यह डैम अंडर ग्राउंड होगा जिसमें सबसे लंबी प्रेशरयुक्त पाइप लाइन का प्रयोग किया जाएगा। बताया जा रहा है कि इस परियोजना में कुल 2072 करोड 40 लाख रुपए की लागत आई है।  मध्य प्रदेश में पीएम मोदी के आगमन की तैयारी जोरों पर है। प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। इसके अलावा भीड़ इकठ्ठा करने के लिए बीजेपी के कार्यकर्ता गांवों में सभाएं और चौपाल लगाए जा रहे हैं। बता दें कि पीएम मोदी डैम तक नहीं जा पाएंगे। इसलिए वो अपने मंच से ही इस परियोजना का लोकार्पण करेंगे। लोकार्पण करने के बाद पीएम मोदी वहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

यह भी पढ़ें - PM मोदी ने वाणिज्य भवन का किया शिलान्यास, कहा- GST की वजह से इकोनॉमी में पॉजिटिव चेंज आया 

4 साल से बंद था डैम का काम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शनिवार को लोकार्पण किए जाने वाले डैम का कार्य पिछले चार साल से अधिक समय तक बंद रहा। बताया जा रहा है डैम के तय समय से करीब 13 दिन पहले इस योजना को तैयार कर लिया गया है।  61.63 करोड़ घन मीटर जल भराव क्षमता वाली इस डैम से करीब 1 लाख 34 हजार 100 हेक्टेयर भूमि पर सिंचाई की जा सकती है। 

यह भी पढ़ें -  कश्मीर मामले में मोदी 'देर आए दुरुस्त आए'!

इस परियोजना के लोकार्पण के बाद इंदौर रवाना होंगे। बता दें कि इस कार्यक्रम में पीएम मोदी  के साथ राज्यपाल आनंदी बेन, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष सीताशरण शर्मा, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, आदिम जाति कल्याण विभाग मंत्री थावरचंद गहलोत, जल संसाधन मंत्री नरोत्तम मिश्रा, ग्रामीण विकास मंत्री गोपाल भार्गव और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें!

 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए