लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: प्लेन हुआ क्रैश तो नुकसान की भरपाई के लिए सरकार ने पायलट को थमाया 85 करोड़ का बिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 8, 2022 11:33 IST

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कोविड से जुड़े कामकाज में जुटे एक प्लेन के क्रैश लैंडिंग से हुए नुकसान की भरपाई के लिए राज्य सरकार ने पायलट को नोटिस दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश सरकार ने क्रैश लैंडिंग से विमान को हुए नुकसान की भरपाई के लिए पायलट को भेजा नोटिस।पायलट का नाम कैप्टन माजिद अख्तर है, इन्हें सरकार ने पहले कोविड योद्धा करार दिया गया था।कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल और दवाओं की खेप ले जा रहा विमान लैंडिंग के दौरान हुआ था दुर्घटनाग्रस्त।

भोपाल: ग्वालियर में पिछले साल हुए विमान दुर्घटना मामले में मध्य प्रदेश सरकार ने पायलट को 85 करोड़ रुपये का बिल थमा दिया है। यह विमान उस समय दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जब वह कोरोना सैंपल और कुछ दवाइयां लेकर ग्वालियर एयरपोर्ट पर लैंड कर रहा था।

दिलचस्प ये भी है कि जिस पायलट को 85 करोड़ रुपये का बिल थमाया गया है, उसे महामारी के दौरान अपनी जान को जोखिम में डालने के लिए कोविड योद्धा करार दिया गया था।

पायलट का नाम कैप्टन माजिद अख्तर है। पिछले साल वे अपने को-पायलट के साथ कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल और मरीजों के इलाज के लिए इस्तेमाल की जाने वाली दवाओं की खेप ले जा रहे थे। ग्वालियर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान उनका विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान का संचालन राज्य सरकार की ओर से किया जा रहा था।

'बैरियर के बारे में नहीं बताया, बीमा भी नहीं था'

पायलट कैप्टन माजिद अख्तर ने आरोप लगाया है कि उसे एयरपोर्ट पर बैरियर के बारे में सूचित नहीं किया गया था, जिसके कारण दुर्घटना हुई। पायलट ने विमान के संचालन से पहले बीमा नहीं होने की जांच की मांग भी की है। पायलट ने कहा कि बीमा नहीं होने से पहले उसे विमान उड़ाने की अनुमति कैसे मिल गई।

सरकार का दावा- विमान कबाड़ा हो गया

राज्य सरकार ने पिछले हफ्ते पायलट को दिए नोटिस में दावा किया था कि लगभग 60 करोड़ रुपये की लागत वाला विमाना दुर्घटना के कारण कबाड़ बन गया है। सरकार ने बिल में 25 करोड़ रुपये यह कहते हुए जोड़ा है कि उसे निजी ऑपरेटरों के विमान को किराए पर लेने पड़े थे।

टॅग्स :Madhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार