लाइव न्यूज़ :

पूरे देश में पेट्रोल-डीजल की सबसे अधिक कीमत मध्य प्रदेश में, पेट्रोल पंप मालिकों ने 5 प्रतिशत टैक्स बढ़ाने का किया विरोध

By भाषा | Updated: September 22, 2019 06:11 IST

राजस्थान में पेट्रोल मध्यप्रदेश की तुलना में 4.99 रुपये प्रति लीटर सस्ता है, जबकि डीजल 1.86 रुपये सस्ता है। वहीं, महाराष्ट्र में पेट्रोल एवं डीजल मध्यप्रदेश के मुकाबले करीब 2.50 रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे लोग पड़ोसी राज्यों में अपने वाहनों में पेट्रोल एवं डीजल भरवाएंगे, जिससे हमारे कारोबार पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।’’ 

Open in App
ठळक मुद्देदोनों पेट्रोलियम पदार्थों पर पांच प्रतिशत वैट बढ़ाने के बाद मध्यप्रदेश में डीजल पर 23 प्रतिशत वैट हो गया है, जबकि पेट्रोल पर 33 प्रतिशत। डीजल पर दो रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाया जा रहा है

मध्यप्रदेश सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल पर पांच प्रतिशत मूल्य वर्धित कर (वैट) बढ़ाये जाने का पेट्रोल पंप मालिकों ने विरोध किया है। उनका कहना है कि इस बढ़ोत्तरी के साथ मध्यप्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल के भाव देश में सबसे अधिक हो गये हैं। 

कांग्रेस सरकार ने राज्य में भारी वर्षा के कारण हुए व्यापक नुकसान से निपटने के वास्ते आवश्यक अतिरिक्त धन जुटाने के लिए शराब, पेट्रोल और डीजल पर शुक्रवार मध्यरात्रि से पांच प्रतिशत वैट बढ़ा दिया है। 

मध्यप्रदेश पेट्रोल पंप ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सिंह ने शनिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘इस बढ़ोत्तरी के बाद मध्यप्रदेश में पेट्रोल एवं डीजल के भाव देश में सबसे अधिक हो गये हैं। इसका हम विरोध करेंगे और जल्द ही अपने पेट्रोल पंपों को बंद रखने के लिए योजना बनाएंगे।’’ 

उन्होंने कहा कि इस बढ़ोत्तरी के साथ ही भोपाल में डीजल 3.13 रुपये महंगा हो गया है, जबकि पेट्रोल के भाव में 3.24 रुपये का इजाफा हुआ है। यहां शनिवार को पेट्रोल 81.49 रुपये प्रति लीटर और डीजल 72.78 रुपये प्रति लीटर बिका। सिंह ने दावा करते हुए कहा, ‘‘मध्यप्रदेश के समीपवर्ती राज्यों राजस्थान, महाराष्ट्र, उत्तरप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में पेट्रोल एवं डीजल मध्यप्रदेश से सस्ता मिल रहा है। 

उन्होंने दावा किया कि राजस्थान में पेट्रोल मध्यप्रदेश की तुलना में 4.99 रुपये प्रति लीटर सस्ता है, जबकि डीजल 1.86 रुपये सस्ता है। वहीं, महाराष्ट्र में पेट्रोल एवं डीजल मध्यप्रदेश के मुकाबले करीब 2.50 रुपये सस्ता बिक रहा है। इससे लोग पड़ोसी राज्यों में अपने वाहनों में पेट्रोल एवं डीजल भरवाएंगे, जिससे हमारे कारोबार पर बुरा प्रभाव पड़ेगा।’’ 

इन दोनों पेट्रोलियम पदार्थों पर पांच प्रतिशत वैट बढ़ाने के बाद मध्यप्रदेश में डीजल पर 23 प्रतिशत वैट हो गया है, जबकि पेट्रोल पर 33 प्रतिशत। इसके अलावा, डीजल पर दो रुपये प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लगाया जा रहा है, जबकि पेट्रोल पर 3.5 रूपये प्रति लीटर अतिरिक्त सेस लिया जा रहा है।

टॅग्स :मध्य प्रदेशपेट्रोल का भावडीजल का भावतेल की कीमतें
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: मुंबई में पेट्रोल की कीमत 107 और डीजल दाम बढ़कर 94 रुपये?, सप्ताह में दूसरी बार कीमतों में बढ़ोतरी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

कारोबारPetrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल-डीजल की कीमतों में फिर लगी आग, 5 दिनों में दूसरी बार बढ़े दाम; जानें नए रेट्स

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह