लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh: जन्मदिन पर सीएम डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन को दी सौगातें, इतने उद्योग लगने से बदल जाएगी महाकाल नगरी की सूरत

By मुकेश मिश्रा | Updated: March 25, 2025 19:53 IST

इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आज का कार्यक्रम बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए महत्वपूर्ण है। इस नगरी पर परमात्मा का विशेष आशीर्वाद रहा है। उज्जैन का काल हर युग में रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसीएम डॉ. यादव ने 27 औद्योगिक इकाइयों का किया भूमि-पूजनदेवास में खुलेगा मेटल्स का कारखाना, नागदा में लगेगी फैक्ट्रीहजारों युवाओं को मिलेगा रोजगार, दूर होगी आर्थिक परेशानी

उज्जैन: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जन्मदिन यानी 25 मार्च को महाकाल की नगरी उज्जैन को बड़ी सौगातें दीं। उन्होंने यहां 27 औद्योगिक इकाइयों के भूमि पूजन किए। इनके अलावा उन्होंने कुछ विकासकार्यों का लोकार्पण भी किया। इस मौके पर सीएम डॉ. यादव ने कहा कि आज का कार्यक्रम बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन के लिए महत्वपूर्ण है। इस नगरी पर परमात्मा का विशेष आशीर्वाद रहा है। उज्जैन का काल हर युग में रहा है। उन्होंने कहा कि औद्योगिकीकरण की दृष्टि से हमने संभागीय कार्यक्रमों की शुरुआत भी इसी नगरी से की थी। परमात्मा के आशीर्वाद से हमने 8 सफल रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव की हैं। सबसे ज्यादा निवेश विक्रम उद्योगपुरी, उज्जैन और ताजपुर को मिला है।

उन्होंने बताया कि आज मेसर्स रेल्शंन, मेसर्स कैंडीटॉय, अलीशा फूड प्राइवेट लिमिटेड, जेएसके फूड्स, मेसर्स टीआर, मेसर्स विसरा इंडस्ट्री ताजपुर, मेसर्स महाकाल इंडस्ट्री समित 27 औद्योगिक ईकाइयों का भूमि-पूजन हुआ। इसमें एक वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट भी शामिल है। देवास में मेटल्स का कारखाना खुलेगा। इस कारखाने से 1600 लोगों को रोजगार मिलेगा। नागदा में भी एक फैक्ट्री खुलेगी। उज्जैन में 25 और देवास-नागदा में एक-एक औद्योगिक इकाई का भूमि-पूजन हुआ।

सरकार जो कहती है, वो करती है

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि हमारी सरकार संकल्प पूरे करने के लिए जानी जाएगी। हमने एक महीने में औद्योगिक विकास के लिए 1500 एकड़ जमीन का आवंटन किया। हमने जो कहा वो किया। आज 5 से 8 साल पुराने वायदे भी पूरे किए जा रहे हैं। सिंगल क्लिक के माध्यम से 73 औद्योगिक इकाइयों को 441 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता राशि भी उद्योगों को ट्रांसफर की गई है। हमारी सरकार जो कहती है, करके दिखाती है। उन्होंने कहा कि व्यापार वचन से होता है। हम किसी का बकाया नहीं रखेंगे। किसी व्यापारी का अगर एक रुपया भी बचा है तो उसे भी सिंगल क्लिक के जरिए डालेंगे।  

चारों ओर हो रहा विकास

सीएम डॉ. यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में उद्योग मेला चल रहा है। शहर में जगह-जगह विकास कार्य जारी हैं। यहां आईटी पार्क विकसित हो रहा है। हम झाबुआ में मेडिकल कॉलेज खोल रहे हैं। प्रदेश में पहली बार विक्रम विश्वविद्यालय में डेयरी का कोर्स शुरू कर रहे हैं। हमें प्रदेश में दूध उत्पादन बढ़ाना है। उन्होंने बताया कि साल 1980 में उज्जैन में मात्र 2 होटल थीं, आज समय बदला है। आज धार्मिक पर्यटन बढ़ गया है। आज हालात यह हैं कि लोगों ने अपने घरों में होम स्टे की शुरुआत की है। महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 7 करोड़ हो गई है। 

औद्योगिकीकरण में नंबर-1 होगा एमपी 

सूबे के मुखिया डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गुजरात के ब्रांड अमूल ने उज्जैन में प्लांट लगाकर मिल्क प्रोडक्ट्स बनाना शुरू कर दिया है। अब प्रदेश दूध उत्पादन में भी अग्रणी होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में प्रदेश को कृषि उद्योग और औद्योगिकीकरण के मामले में नंबर-1 बनाना है। सरकार ने इस वर्ष को उद्योग वर्ष घोषित किया है। पूरे साल औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ाने के कार्यक्रम चलेंगे। अब इंदौर-उज्जैन और आसपास के इलाके मिलाकर मेट्रोपोलिटन रीजन विकसित किया जाएगा। ये अवंतिका क्षेत्र भविष्य में एक विकसित क्षेत्र बनकर उभरेगा। इसी प्रकार से भोपाल-रायसेन, सीहोर-राजगढ़ और नर्मदापुरम को मिलाकर मेट्रोपोलिटन क्षेत्र विकसित करेंगे। 

सिंहस्थ को लेकर भव्य तैयारियां

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1 लाख 52 हजार रुपए हो चुकी है। इस साल सरकार ने बजट को 15% बढ़ाकर 4 लाख 21 हजार करोड़ किया है। भव्य सिंहस्थ के लिए ऐसी तैयारियां की जा रही हैं कि जो एक बार उज्जैन आएगा, उसकी बार-बार यहां आने की इच्छा होगी। सिंहस्थ में किसी को परेशानी न हो, इसके लिए सारे प्रबंध किए जा रहे हैं।

टॅग्स :Madhya Pradeshउज्जैनUjjain
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल