लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Nagar Palika Chunav: भाजपा 417, कांग्रेस 250, निर्दलीय 131 सीट पर मारी बाजी, जानें बसपा, जीजीपी और आप का क्या है हाल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 30, 2022 21:42 IST

Madhya Pradesh Nagar Palika Chunav: पार्षदों की 814 सीटों में से भाजपा ने 417, कांग्रेस ने 250, आप ने 07, जीजीपी ने 07, बसपा ने 03 और निर्दलीय ने 131 सीटें जीती हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे46 नगर निकायों के चुनाव के लिए कुल 3,397 उम्मीदवार मैदान में थे। 17 नगर पालिका और 29 नगर परिषद शामिल हैं। सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर पुलिस, प्रशासन व सत्ता के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया ।

भोपालः मध्य प्रदेश में 46 नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम शुक्रवार को मतगणना के बाद घोषित किए गए जिनमें सत्तारुढ़ भाजपा 417, कांग्रेस 250, निर्दलीय 131, आम आदमी पार्टी (आप) 07, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (जीजीपी) 07, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) 03 स्थानों पर विजयी रहे।

राज्य चुनाव आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि 46 नगर निकायों के चुनाव के लिए कुल 3,397 उम्मीदवार मैदान में थे जिसमें 17 नगर पालिका और 29 नगर परिषद शामिल हैं। उन्होंने बताया कि गत मंगलवार को मतदान हुआ था। इन चुनावों में 25 पार्षद निर्विरोध चुने गए।

अधिकारी ने बताया कि पार्षदों की 814 सीटों में से भाजपा ने 417, कांग्रेस ने 250, आप ने 07, जीजीपी ने 07, बसपा ने 03 और निर्दलीय ने 131 सीटें जीती हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने नगरीय निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार पर पुलिस, प्रशासन व सत्ता के दुरुपयोग करने का आरोप लगाया ।

उन्होंने कहा, ‘‘आज सामने आये 46 नगरीय निकाय चुनाव के परिणामों में कांग्रेस समर्थित विजयी सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनायें। भाजपा सरकार ने पुलिस ,पैसे व प्रशासन का उपयोग कर, सत्ता का जमकर दुरुपयोग किया और यह चुनाव लड़ा था।’’

कमलनाथ ने दावा किया, ‘‘12 महीने में हम वापस सरकार में लौटेंगे, जनता का समर्थन हमारे साथ है। मैं मतदाता साथियों का आभार मानता हूं, जिन्होंने कांग्रेस समर्थित प्रत्याशियों को विजयी बनाया।’’ भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि 46 नगरीय निकायों में से भाजपा में 38 निकायों में बहुमत हासिल किया है।

सागर में खुरई तथा गढ़ाकोटा जैसे निकायों में सभी सीटों पर भाजपा विजयी हुई है और इन सभी निकायों में भाजपा का अध्यक्ष निर्वाचित होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने छिंदवाड़ा जिले की नगर निकाय चुनावों में भी अच्छा प्रदर्शन किया है अब प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ जी उत्तर दें कि वहां कांग्रेस क्यों हार गई? भाजपा प्रवक्ता ने दावा किया कि भाजपा ने जनजातीय बहुल इलाकों में भी जीत हासिल की है। 

टॅग्स :मध्य प्रदेशभोपालकांग्रेसBJPबीएसपीशिवराज सिंह चौहानकमलनाथkamalnath
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल