लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: 30 लाख की टीवी, महंगी गाड़ियां, आलीशान बंगला...30 हजार कमाने वाली इंजीनियर के घर छापेमारी से चौंकाने वाले खुलासे

By विनीत कुमार | Updated: May 12, 2023 10:48 IST

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस की एक छापेमारी में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। एक महिला इंजीनियर के यहां हुई इस छापेमारी में 5 से 7 करोड़ की संपत्ति मिली है।

Open in App

भोपाल: मध्य प्रदेश में लोकायुक्त पुलिस की ओर से गुरुवार को मारे गए छापे के सामने आई जानकारी ने हर किसी को चौंका दिया है। छापेमारी की यह कार्रवाई मध्य प्रदेश पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन में प्रभारी सहायक इंजीनियर (संविदा) हेमा मीणा के बिलखिरिया स्थित घर पर कई गई थी। इस छापेमारी में हेमा मीणा के घर से बेशुमार संपत्ति मिली है। सामने आई जानकारी के अनुसार लोकायुक्त पुलिस ने मीणा के यहां से 5 से 7 करोड़ रुपये तक की संपत्ति जब्त की है। हैरान करने वाली बात यह है कि मीणा के यहां से करोड़ों की संपत्ति मिली है लेकिन उनकी मासिक आय करीब 30 हजार रुपये ही थी।

घर से मिला 30 लाख रुपये का टीवी

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार महज 30 हजार रुपए वेतन पाने वाली हेमा मीणा की अकूत दौलत का अंदाजा केवल एक बात से लगाया जा सकता है कि उनके घर से मिले एक स्मार्ट टीवी सेट की कीमत ही करीब 30 लाख रुपये है। अधिकारियों के अनुसार करीब 13 साल से नौकरी कर रही मीणा ने आय से 232% अधिक संपत्ति अर्जित की है। माना जा रहा है कि इन संपत्तियों का संबंध एक 'वरिष्ठ अभियंता' से हो सकता है जो लंबे समय से एमपीपीएचसी में पदस्थापित थे।

जांच में यह भी पता चला कि मीणा ने अपने पिता के नाम पर बिलखिरिया भोपाल में 20 हजार वर्ग फुट जमीन खरीदी थी। मीणा ने उस पर करीब एक करोड़ की लागत से घर बनवाया था। उन्होंने कृषि उपकरण भी खरीदे और भोपाल, रायसेन और विदिशा के विभिन्न गाँवों में खेती शुरू की। इन संपत्तियों और वस्तुओं पर मीना का खर्च उनकी वैध आय से बहुत अधिक पाया गया, जिससे भ्रष्टाचार का संदेह पैदा हुआ।

नतीजतन, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था और विशेष न्यायालय भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, भोपाल से एक तलाशी वारंट भी लिया गया था। लोकायुक्त भोपाल के पुलिस अधीक्षक मनु व्यास के नेतृत्व में मीणा के बिलखिरिया स्थित आवास सहित तीन स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया गया था।

50 से ज्यादा विदेश नस्ल के कुत्ते, 60 से 70 गायें मिली

इंडिया डुटे की एक रिपोर्ट के अनुसार मीणा के अलग-अलग फार्म हाउस से करीब 50 से ज्यादा विदेशी नस्ल के कुत्ते मिले हैं। इनकी कीमत लाखों में हो सकती है। साथ ही अलग-अलग ब्रीड की लगभग 60 से 70 गायें भी मिली हैं।

शुरुआती अनुमान बताते हैं कि मीणा की संपत्ति करीब 5 से 7 करोड़ रुपये की हो सकती है। ऐसी भी आशंका है कि पूरी तलाशी खत्म होने तक और संपत्ति का खुलासा हो सकता है। लोकायुक्त की तलाशी गुरुवार सुबह 6 बजे शुरू हुई और जांच पूरी हो जाने के बाद आखिरी आंकड़ा सामने आ सकेगा।

टॅग्स :Madhya Pradeshbhopal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार