लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: ईद और अक्षय तृतीया पर खरगोन में कर्फ्यू में ढील नहीं, घर पर पढ़ी जाएगी नमाज, नहीं होगा कोई आयोजन

By विनीत कुमार | Updated: May 1, 2022 14:35 IST

मध्य प्रदेश के खरगोन में ईद और अक्षय तृतीया जैसे त्योहारों पर कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी। ईद की नमाज लोगों को घर पर ही अदा करनी होगी।

Open in App
ठळक मुद्देखरगोन में ईद, अक्षय तृतीया, परशुराम जयंती के मौके पर दो और तीन तारीख को कर्फ्यू में ढील नहीं दी जाएगी।त्योहारों पर खरीददारी के लिए रविवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ढील दी गई है।विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के जाने के लिए विशेष पास जारी किए जाएंगे।

खरगोन: मध्य प्रदेश के खरगोन में ईद और अक्षय तृतीया के मौके पर दो और तीन मई को कर्फ्यू में कोई ढील नहीं दी जाएगी। यहां पिछले महीने रामनवमी के मौके पर सांप्रदायिक हिंसा भड़क गई थी। इस बार भारत में ईद सोमवार या मंगलवार को मनाया जा सकता है। दोनों ही दिन पूर्ण कर्फ्यू रहेगा। जिला प्रशासन की ओर से ये जानकारी दी गई है। प्रशासन के अनुसार कर्फ्यू में रविवार यानी आज सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक ढील दी गई है और इस दौरान लोग इन त्योहारों के लिए खरीददारी कर सकते हैं। 

घर पर पढ़ी जाएगी ईद की नमाज

खारगोन के अपर जिला अधिकारी सुमर सिंह ने कहा, 'खरगोन में 2 और तीन मई को पूरी तरह से कर्फ्यू होगा। ईद की नमाज घर पर ही पढ़ी जाएगी।' सुमेर सिंह ने कहा कि विभिन्न परीक्षाओं में शामिल होने वाले छात्रों के लिए विशेष पास जारी किए जाएंगे। कर्फ्यू लगे होने की वजह से अक्षय तृतीया और परशुराम जयंती पर भी कोई आयोजन जिले में नहीं किया जाएगा।

बता दें कि खरगोन में 10 अप्रैल को रामनवमी के जुलूस के दौरान दो गुटों के बीच झड़प में 24 लोग घायल हो गए थे। सांप्रदायिक झड़पों के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को गोली लगी थी।

खरगोन: 150 से ज्यादा लोग हुए हैं गिरफ्तार

घटना के बाद आनंद नगर-कपास मंडी इलाके में इबरीस खान की हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, पुलिस अधिकारी को गोली मारने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। खरगोन भर में दर्ज सांप्रदायिक हिंसा के 64 मामलों के सिलसिले में 150 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वहीं, खरगोन के प्रभारी पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने बताया, 'फिलहाल शहर में स्थिति पूरी तरह से सामान्य है, लेकिन आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस बल पूरी तरह से सतर्क है। अतरिक्त पुलिस बल बुलाया जा रहा है और कानून व्यवस्था को हर हाल में कायम रखा जाएगा।' 

उन्होंने बताया कि कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों को पुलिस वाहन और अस्थाई जेल में बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न वर्गों के साथ बैठकों का दौर जारी है तथा सभी से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। बता दें कि 10 अप्रैल की घटना के बाद 14 अप्रैल से स्थानीय प्रशासन कुछ घंटों के लिए लगातार कर्फ्यू में ढील दे रहा है।

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :Madhya Pradeshअक्षय तृतीयाखरगोनkhargone-pc
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल