लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेशः इंदौर में पुलिस के दो आरक्षकों पर चाकू से हमला, बदमाशों से सरेराह उठक-बैठक लगवाई गई, वीडियो वायरल

By भाषा | Updated: October 22, 2020 18:07 IST

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चश्मदीदों ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये दृश्य बाणगंगा क्षेत्र में सामने आए, जब आरक्षकों पर हमले के मामले में पकड़े गए विशाल मराठा और वैभव जगताप का पुलिस जुलूस निकाल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देदो बदमाशों से यहां बुधवार रात सरेराह उठक-बैठक लगवाई गई और उन्हें बेल्ट से पीटा गया।वायरल वीडियो में दोनों बदमाशों को पुलिस के मौखिक निर्देश पर मुख्य सड़क पर उठक-बैठक लगाते देखा जा सकता है। वीडियो में एक बदमाश के एक हाथ में पट्टी बंधी नजर आ रही है, जबकि दूसरे बदमाश के एक पैर में पट्टी बंधी है।

इंदौरः पुलिस के दो आरक्षकों पर यहां चाकू से हमले के आरोप में गिरफ्तार दो बदमाशों से यहां बुधवार रात सरेराह उठक-बैठक लगवाई गई और उन्हें बेल्ट से पीटा गया।

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। चश्मदीदों ने बृहस्पतिवार को बताया कि ये दृश्य बाणगंगा क्षेत्र में सामने आए, जब आरक्षकों पर हमले के मामले में पकड़े गए विशाल मराठा और वैभव जगताप का पुलिस जुलूस निकाल रही थी।

वायरल वीडियो में दोनों बदमाशों को पुलिस के मौखिक निर्देश पर मुख्य सड़क पर उठक-बैठक लगाते देखा जा सकता है। उनका जुलूस निकाले जाने के दौरान सादी वर्दी पहना एक पुलिस कर्मी उन्हें बेल्ट से पीटता नजर आ रहा है। वीडियो में एक बदमाश के एक हाथ में पट्टी बंधी नजर आ रही है, जबकि दूसरे बदमाश के एक पैर में पट्टी बंधी है।

इस बीच, बाणगंगा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि नशे के आदी मराठा और जगताप का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड है। वे अपनी एक महिला मित्र के साथ रविवार को नरवल क्षेत्र के मंदिर के सामने गांजा पी रहे थे। उन्होंने बताया कि दोनों बदमाशों ने पुलिस के दो आरक्षकों पर अचानक चाकू से हमला कर दिया, जब वे उन्हें गिरफ्तार कर पुलिस थाने ले जा रहे थे।

अधिकारी ने बताया कि हमले के दौरान बदमाशों ने एक आरक्षक की कमर में चाकू घोंप दिया, जबकि दूसरे आरक्षक पर इस धारदार हथियार से कंधे पर वार किया गया था। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए थे जिन्हें बुधवार को गिरफ्तार किया गया। 

टॅग्स :क्राइमक्राइम न्यूज हिंदीमध्य प्रदेशइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो