लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: आकाश विजयवर्गीय से बैट से पिटने वाले अधिकारी ने बदला बयान, कोर्ट में कहा- नहीं पता मुझे किसने पीटा

By विनीत कुमार | Updated: February 19, 2022 20:46 IST

भाजपा नेता आकाश विजयवर्गीय के बल्ले से पिटाई के मामले में नगर निगम के अधिकारी ने अपना बयान बदल लिया है। अधिकारी ने कोर्ट में कहा कि उसने नहीं देखा था कि पीछे से उसे किसने मारा। जबकि इस घटना का वीडियो भी वायरल हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर का जून-2019 का है मामला, आकाश विजयवर्गीय ने बल्ले से नगर निगम के एक अधिकारी को पीटा था।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हुआ था, आकाश विजयवर्गीय की हुई थी गिरफ्तारी।हालांकि, आकाश विजयवर्गीय से पिटने वाले अधिकारी ने अब कहा- मैंने नहीं देखा था, पीछे से किसने हमला किया।

इंदौर: करीब तीन साल पहले जून-2019 में एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ जिसमें भाजपा विधायक आकाश विजयवर्गीयइंदौर नगर निगम के एक अधिकारी को बल्ले से पीटते नजर आए थे। ये मामला तब खूब सुर्खियों में छाया था और घटना के बाद निगम अधिकारी धीरेंद्र बायस ने भाजपा विधायक के खिलाफ शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि, अब इस मामले में नया मोड़ आ गया है।

आकाश विजयवर्गीय के खिलाफ बयान से पलटे अधिकारी

धीरेंद्र ने शनिवार को कोर्ट में कहा कि उन्होंने नहीं देखा था कि पीछे से उन्हें बैट से किसने मारा। धीरेंद्र ने इंदौर कोर्ट में अपने बयान में कहा, 'घटना के समय मैं फोन पर बात कर रहा था। मैंने जब पीछे मुड़कर देखा तो आकाश विजयवर्गीय पांच अन्य लोगों के साथ खड़े थे। आकाश के हाथ में बैट था। हालांकि, मैंने नहीं देखा कि मुझपर हमला किसने किया था।' कोर्ट अब इस मामले की सुनवाई 25 फरवरी को करेगी।

क्या है इंदौर का बल्ला कांड, जानें पूरा मामला

यह पूरा मामला 26 जून 2019 का है। उस दिन नगर निगम का एक दल इंदौर के गंजी कंपाउंड क्षेत्र में एक जर्जर मकान समेत अन्य मकानों को तोड़ने पहुंचा था। इस दौरान इंदौर विधानसभा-3 के विधायक आकाश विजयवर्गीय भी समर्थकों के साथ वहां पहुंच गए और कार्रवाई को रोकने की कोशिश की।

इस दौरान उनके समर्थक भी मौजूद थे। निगम अधिकारियों से कहासुनी के बीच आकाश विजयवर्गीय ने जोनल अधिकारी धीरेंद्र बायस की क्रिकेट बैट से पिटाई कर दी थी। यह घटना कैमरे में कैद हो गई थी और मामले ने खूब तूल पकड़ा था। बाद में इस मामले में विजयवर्गीय गिरफ्तार भी हुए थे। उस समय राज्य में कमलनाथ की सरकार थी। देखें उस घटना का वीडियो..

इस मामले में आकाश विजयवर्गीय के 11 समर्थकों को भी गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया था। कोर्ट ने तब सभी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा दिया था। बाद में भोपाल की स्पेशल कोर्ट से 29 जून को आकाश को जमानत मिल गई थी।

टॅग्स :Madhya Pradeshआकाश विजयवर्गीयभारतीय जनता पार्टीवायरल वीडियोViral Video
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट210 रन भी नहीं बचा पाई CSK! पंजाब ने चेपॉक में छीन ली जीत

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIRAL: गुब्बारे और बांसुरी बेचता है, लेकिन हुनर स्टेज लायक है! वायरल वीडियो

ज़रा हटकेIPL मैच में 20 रुपये का एक गिलास पानी! लखनऊ स्टेडियम में बवाल क्यों मचा?

ज़रा हटकेViral Video: बाइक को पेट्रोल से नहलाता दिखा इंफ्लूएंसर, लोगों का फूटा गुस्सा

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?