लाइव न्यूज़ :

Migrant Workers: आईएएस अफसर ने महाराष्ट्र सरकार पर लगाया बड़ा आरोप, मजदूरों के पलायन को लेकर कह दी ये बात

By गुणातीत ओझा | Updated: May 16, 2020 12:27 IST

मजदूरों के पलायन पर मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सीमा पर अराजक स्थिति और संकट के लिए महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार है।

Open in App
ठळक मुद्देमजदूरों के पलायन पर मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सीमा पर अराजक स्थिति और संकट के लिए महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार है।अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र से पलायन कर रहे मजदूरों और उनके परिवार के सदस्यों के कारण मध्यप्रदेश की सीमा पर कई दिनों से भीड़ की स्थिति बनी हुई है।

भोपाल। मजदूरों के पलायन पर मध्यप्रदेश के एक वरिष्ठ आईएएस अधिकारी ने शुक्रवार को महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश की सीमा पर अराजक स्थिति और संकट के लिए महाराष्ट्र सरकार जिम्मेदार है। अधिकारी ने कहा कि भोपाल से 313 किलोमीटर दक्षिण में बड़वानी जिले में मप्र-महाराष्ट्र सीमा पर बिजासन में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, राजस्थान आदि कई हिस्सों के मजदूर भारी संख्या में महाराष्ट्र से आ रहे हैं। 

अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र से पलायन कर रहे मजदूरों और उनके परिवार के सदस्यों के कारण मध्यप्रदेश की सीमा पर कई दिनों से भीड़ की स्थिति बनी हुई है। लॉकडाउन के बाद भी ट्रकों, मिनी ट्रकों, कारों, टैक्सियों, ऑटो-रिक्शा, बाइक से मजदूर और उनके परिवार के सदस्यों की भीड़ में वृद्धि हुई है। लोगों ने साइकिल से आवाजाही भी शुरू कर दी है।

उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार काफी समय से राज्य के मजदूरों को सीमा से बसों में उनके गंतव्य तक भेजने की व्यवस्था की है। मंगलवार से यूपी की सीमा पर अन्य राज्यों के मजदूरों को छोड़ने के लिए बेड़े में 100 और बसों को शामिल किया गया है। लेकिन महाराष्ट्र से पलायन कर रहे मजदूरों की बढ़ संख्या से अव्यवस्था फैलती जा रही है। इन मजदूरों ने सरकारी कर्मचारियों पर पथराव भी किया। शुक्रवार को बिजासन की यात्रा पर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए, इंदौर संभाग के आयुक्त आकाश त्रिपाठी ने कहा, "यह हमारी जिम्मेदारी नहीं है। महाराष्ट्र को ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा, वे गलत स्थानों पर गलत लोगों को छोड़ रहे हैं। पूर्वी एमपी के जिलों जैसे रीवा, सतना आदि के लोगों को भी यहां छोड़ा जा रहा है। यहां तक ​​कि पूर्वी यूपी के लोगों को भी पश्चिमी हिस्से में भेजा जा रहा है। उन्हें ट्रेनों द्वारा भेजा जाना चाहिए। जो हो रहा है वह गलत है। लेकिन हमारे मुख्यमंत्री ने मानवीय आधार पर यह रुख अपनाया है कि वे लंबी दूरी तय कर रहे हैं, इसलिए हमें अपनी बसों का उपयोग करके उन्हें यूपी की सीमा तक भेजना चाहिए। ”

उन्होंने कहा, "हमने अब अन्य राज्यों के लोगों की भीड़ को देखते हुए बसों की संख्या 100 से बढ़ाकर 200 कर दी है और किसी भी अराजक स्थिति से बचने के लिए सुबह के समय बसें उपलब्ध कराई जा रही हैं।" उन्होंने कहा, ''हम यह भी प्रयास कर रहे हैं कि अन्य राज्यों के प्रवासी मजदूरों को ऐसी चिलचिलाती गर्मी में नहीं चलना पड़े, लेकिन हमारे पास संसाधनों की अपनी सीमाएं हैं। अगर उन्हें(महाराष्ट्र सरकार)  मजदूरों को सीमाओं पर भेजना है तो उन्हें संख्या को सीमित करना चाहिए।”

अधिकारियों के अनुसार, लॉकडाउन 2.0 के बाद, ऐसे मजदूरों की संख्या 20,000 से 25,000 प्रति दिन हो गई है। पिछले 12 दिनों से जिला प्रशासन ने अन्य राज्यों के मजदूरों को बिना किसी परेशानी का सामना किए बिना राज्य में प्रवेश करने की अनुमति दी है। बढ़ती भीड़ के बाद से मजदूरों और सरकारी कर्मचारियों अक्सर टकराव की स्थिति पैदा हो रही है। 3 मई को हुए पथराव की घटना में तीन पुलिसकर्मी घायल हुए थे।

टॅग्स :प्रवासी मजदूरमध्य प्रदेशकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज