लाइव न्यूज़ :

एक करोड़ कोरोना टीका क्रय करने के लिये ग्लोबल टेंडर जारी करेगी मध्यप्रदेश सरकार

By भाषा | Updated: May 25, 2021 20:22 IST

Open in App

भोपाल, 25 मई मध्यप्रदेश सरकार एक करोड़ कोरोना टीका के खुराकों को क्रय करने के लिये ग्लोबल टेंडर जारी करेगी।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने यहां मीडिया को बताया,‘‘मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रिमंडल की बैठक हुई। इस बैठक में प्रदेश में कोरोना टीका की मांग के अनुरूप आपूर्ति बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।’’

उन्होंने कहा कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में देश में निर्मित कोविशील्ड एवं कोवैक्सीन टीके लगाये जा रहे हैं।

मिश्रा ने बताया, ‘‘इनके अलावा विदेशों में उपलब्ध अन्य स्वीकृत टीकों का आयात करने के फैसले को मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है।’’

इसी बीच, मध्य प्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘मंत्रिमंडल ने 18 से 44 वर्ष आयु वर्ग के व्यक्तियों को कोविड-19 का टीका लगाने के लिए ग्लोबल टेंडर के माध्यम से एक करोड़ टीकों की खुराक क्रय करने के लिए मध्य प्रदेश हेल्थ कार्पोरेशन को अधिकृत किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो