लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: जनता के और करीब आई राज्य सरकार, सीएम डॉ. मोहन यादव ने लॉन्च किया नया एप, जानें आपको क्या होगा फायदा?

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 25, 2025 17:10 IST

यह एप अपने आप में बेहद खास है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री-मंत्रीगणों से जुड़े समाचार सिंगल क्लिक पर हासिल किए जा सकेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देएक क्लिक में मिलेंगी सरकार से जुड़ी अहम जानकारियांप्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रोग्राम की होगी लाइव स्ट्रीमिंगशासन-प्रशासन की प्लानिंग जानना होगा आसान

भोपाल: मध्यप्रदेश सरकार अब जनता के और करीब आ गई है। जनता सरकार से जुड़ी खबरों, कैबिनेट के फैसलों, आर्टिकल और फोटो सहित कई जानकारियों को एक क्लिक में हासिल कर सकेगी। दरअसल, प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 25 मार्च को जनसंपर्क विभाग यानी mpinfo.org का मोबाइल एप लॉन्च किया। 

इस एप के जरिये सरकार जनता के बीच और आसानी से संवाद कर सकेगी। सरकार लोगों को एक पल में यह बता सकेगी कि राज्य के विकास के लिए उसकी प्लानिंग क्या है। यह एप एंड्रॉयड बेस्ड है। इसे गूगल के प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसे डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर जनसंपर्क एमपी लिखना होगा। 

गौरतलब है कि यह एप अपने आप में बेहद खास है। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण देखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री-मंत्रीगणों से जुड़े समाचार सिंगल क्लिक पर हासिल किए जा सकेंगे। इस एप पर समाचार, फोटो गैलरी, वीडियो गैलरी, मंत्री परिषद के निर्णय, आलेख, मंत्रिमंडल की सूची, कमिश्नर-कलेक्टर की सूची, मध्यप्रदेश के शासकीय विभाग, उनकी वेबसाइट की लिंक और जिलों के समाचार आसानी से मिलेंगे। 

वॉइस सर्च की सुविधा भी

बता दें, जनसंपर्क के इस एप पर स्क्रीन रीडर की भी सुविधा दी गई है. इससे यूजर आसानी से समाचार सुन सकेंगे। एप में वॉइस सर्च की सुविधा दी गई है। इससे यूजर आसानी से आवश्यकता अनुसार कंटेंट सर्च कर सकते हैं। 

एप पर वॉट्सएप और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर शेयर करने की लिंक दी गई है। इससे सुगमता से कंटेट को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया जा सकेगा। इसमें पुश नोटिफिकेशन की सुविधा भी दी गई है। इसके जरिये समाचार को सभी यूजर्स तक पुश किया जा सकता है।

Jansampark MP ऐप को प्ले-स्टोर से डाउनलोड करें और तुरंत पाएं जनसरोकार से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर https://play.google.com/store/apps/details?id=com.crisp.user.mpinfo

टॅग्स :Madhya PradeshMohan YadavMadhya Pradesh government
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज