लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: भोपाल के सतपुड़ा भवन में लगी आग पर पाया गया काबू, ऑपरेशन में शामिल हुई सेना और CISF

By अंजली चौहान | Updated: June 13, 2023 10:45 IST

भोपाल के सतपुड़ा भवन में आग लगने के कारण काफी ज्यादा सरकारी दस्तावेजों का नुकसान हुआ। छह मंजिल तक आघ लगने के कारण सेना और CISF को आग बुझाने के ऑपरेशन में शामिल होना पड़ा।

Open in App
ठळक मुद्देभोपाल के सतपुड़ा भवन में भीषण आग लगी हैआग में सरकार के कई विभागों के दस्तावेज नष्ट 14 घंटे के बाद आग पर काबू पाया गया

भोपाल: मध्य प्रदेश के भोपाल में सतपुड़ा भवन में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। मध्य प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के कार्यालयों वाले सतपुड़ा भवन में करीब 14 घंटे के बाद काबू पाया गया है। यह आग सोमवार दोपहर को लगी थी।

भोपाल के जिलाधिकारी आशीष सिंह ने कहा कि आग बुझाने के लिए केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) और सेना साथ आई।

जिला कलेक्टर ने कहा, "आग पर काबू पा लिया गया है। सीआईएसएफ, सेना सहित सभी एजेंसियां ​​आग बुझाने के लिए एक साथ आईं और इस पर काबू पा लिया गया है।"

जानकारी के अनुसार, इस आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, इमारत में कई दफ्तरों के कागज और दस्तावेज जल कर खाक हो गए। इस बीच, इतनी भयंकर आग लगने के पीछे शार्ट सर्किट को वजह बताया जा रहा है लेकिन इसकी जांच के लिए विशेषज्ञों की एक टीम गठित की गई है जो मामले की जांच करेगी।

जानकारी के मुताबिक, कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है लेकिन धुएं का गुबार अभी तक आसमान में छाया हुआ है। जिसके कारण राहत-बचाव का काम जारी है। 

मालूम हो कि सोमवार दोपहर को आग पहले इमारत की तीसरी मंजिल में लगी थी। बाद में आग फैलते-फैलते छठी इमारत तक फैल गई। इसके कारण आग ने ने अपना विकराल रूप धारण कर लिया और छठी मंजिल तक कई दफ्तरों में आग के कारण दस्तावेजों में आग लगी गई और काफी नुकसान हो गया है। 

सरकारी विभाग में आग लगने के कारण इस पर अब राजनीति भी तेज हो गई है। विपक्ष ने सरकारी दस्तावेजों के नुकसान पर सरकार को घेरा है। सोमवार को मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री प्रभुराम चौधरी ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताते हुए कहा कि घटना की जांच कराई जाएगी।

 उन्होंने कहा, "यह एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। प्रशासन आग बुझाने में लगा हुआ है। सीएम ने पीएम से भी बात की और सभी प्रयास किए जा रहे हैं। घटना की उच्च स्तरीय जांच कराई जाएगी।"

बता दें कि घटना की जानकारी मिलते ही सोमवार को दमकल की कई गाड़ियां मौके पर मौजूद रही लेकिन केवल दमकल विभाग की कोशिश से ही आग नहीं बुझ रही थी जिसके बाद सेना ने मोर्चा संभाला।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से बात की और आग बुझाने के लिए वायुसेना से मदद मांगी। उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी बात की, उन्हें घटना की जानकारी दी और आवश्यक मदद मांगी।

रक्षा मंत्री के निर्देश पर भारतीय वायुसेना के एएन 32 और एमआई-15 विमानों को बुझाने के अभियान के लिए भोपाल भेजा गया। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और उन्हें आग लगने की घटना की जानकारी दी। उन्होंने पीएम मोदी को आग बुझाने में राज्य सरकार के प्रयासों और केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों से मिली मदद से अवगत कराया।

पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री को केंद्र की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया। इसके अलावा, सीएम ने आग के प्रारंभिक कारणों का पता लगाने के लिए एक समिति की घोषणा की।

समिति में अतिरिक्त मुख्य सचिव (एसीएस) गृह राजेश राजौरा, प्रमुख सचिव (पीएस) शहरी नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव (पीएस) पीडब्ल्यूडी (लोक निर्माण विभाग) सुखबीर सिंह और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजी) फायर शामिल हैं। जांच में प्रारंभिक कारण मिलने के बाद कमेटी सीएम चौहान को रिपोर्ट सौंपेगी। 

टॅग्स :भोपालMadhya Pradeshअग्निकांडआगCISFArmy
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार