लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: किसानों ने वोट नहीं दिए तो बदला ले रही सरकार, कांग्रेस ने किया शिवराज सरकार पर हमला

By राजेंद्र पाराशर | Updated: May 19, 2020 17:17 IST

कांग्रेस सरकार ने कृषि मंत्री कमल पटेल की पत्नी आरती पटेल का कर्ज माफ किया था. उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने पिछली सरकार के फैसलों की जांच कराने का निर्णय लिया है, यह उसका अधिकार है, लेकिन राजनीतिक द्वेषभाव के चलते यह जांच नहीं कराई जानी चाहिए.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस के मीडिया सेल के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिवराज सरकार पर हमला बोला है.प्रदेश के किसानों ने भाजपा को वोट नहीं दिया तो अब शिवराज सरकार किसानों से बदला ले रही है

भोपाल: शिवराज सरकार द्वारा कमलनाथ सरकार के कार्यकाल लिए फैसलों की जांच कराए जाने के निर्णय को लेकर आज कांग्रेस के मीडिया सेल के अध्यक्ष जीतू पटवारी ने शिवराज सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसानों ने भाजपा को वोट नहीं दिया तो अब शिवराज सरकार किसानों से बदला ले रही है. किसानों के कर्ज माफी को रोकने का प्रयास किया जा रहा है.

पटवारी ने आज वीडियो कांफे्रंसिंग के जरिए मीडिया से चर्चा करते हुए यह आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने कोरोना को अवसर समझ लिया है और वह भ्रष्टाचार पर भ्रष्टाचार कर रही है. भाजपा सरकार ने प्रदेश में क्वारंटीन सेंटरों के नाम पर कई भ्रष्टाचार किए हैं. कांग्रेस सरकार से तोड़कर भाजपा में शामिल किए गए मंत्रियों और विधायकों को पैसा दिया गया, अब सरकार वह पैसा वापस बराबर कर रही है. 

पटवारी ने कहा कि किसानों ने विधानसभा चुनाव में भाजपा को वोट नहीं दिया तो अब सरकार किसानों की कर्जमाफी को रोकने का काम कर रही है. सरकार किसानों से बदला ले रही है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने कृषि मंत्री कमल पटेल की पत्नी आरती पटेल का कर्ज माफ किया था. उन्होंने कहा कि शिवराज सरकार ने पिछली सरकार के फैसलों की जांच कराने का निर्णय लिया है, यह उसका अधिकार है, लेकिन राजनीतिक द्वेषभाव के चलते यह जांच नहीं कराई जानी चाहिए. पटवारी ने आरोप लगाया कि शिवराज सरकार का मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं है, वह केवल कांग्रेस के खिलाफ षडयंत्र करना चाहती है.

टॅग्स :कांग्रेसमध्य प्रदेशशिवराज सिंह चौहानभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज