लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Election 2023: मेड इन चाइना को मेड इन मध्य प्रदेश बनाएंगे, चुनावी सभा में बोले राहुल गांधी, फैंस ले रहे हैं मजे

By धीरज मिश्रा | Updated: November 13, 2023 18:14 IST

Rahul Gandhi: मध्यप्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आप जब भी अपने मोबाइल फोन के पीछे देखते होंगे तो आपको 'मेड इन चाइना' लिखा दिखेगा।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा, मेड की इन चाइना को मेड इन मध्यप्रदेश बनाएंगेहमारी सरकार बनने के बाद इस बार भी किसानों के दो लाख रुपये का कर्ज माफ करेंगेमध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा

Rahul Gandhi: मध्यप्रदेश में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी भाजपा पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि आप जब भी अपने मोबाइल फोन के पीछे देखते होंगे तो आपको 'मेड इन चाइना' लिखा दिखेगा।

आपने कभी किसी कैमरा या शर्ट के पीछे 'मेड इन मध्य प्रदेश' लिखा नहीं देखा होगा। हम इसी को बदलना चाहते हैं। हम 'मेड इन चाइना' को 'मेड इन मध्य प्रदेश' में बदलना चाहते हैं।

भाजपा सरकार की लूट को बहुत करीब से जनता ने देखा

चुनावी सभा में भाजपा पर हमला करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि यहां की भाजपा सरकार ने 18 साल शासन किया। इनकी लूट और इनके भष्ट्राचार को यहां की जनता ने बहुत करीब से देखा है। उन्होंने मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि वह खुलेआम बिना किसी डर के आपका पैसा चोरी कर रहा है।

राहुल ने पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्री के बेटे पर अब तक चुप्पी क्यों साध रखी है। मंत्री के बेटे पर पीएम कब एक्शन लेंगे। कब इनके यहां भी ईडी,, सीबीआई और आईटी की रेड होगी। उन्होंने कहा कि 50 फीसदी कमीशन पर यहां की भाजपा सरकार चल रही है।

मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई तो गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा

राहुल गांधी ने जनता को भरोसा दिलाया कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो किसानों का कर्जा एक बार फिर माफ किया जाएगा। हमने मध्यप्रदेश में पहले ही किसानों का कर्ज माफ किया था। साथ ही सरकार बनने के बाद इस बार भी दो लाख रुपये का कर्ज माफ करेंगे। यहां की जनता को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मुहैया करवाएंगे। भाजपा ने जितना पैसा अरबपतियों को दे दिया है। हम उतना पैसा किसानों, मजदूरों और छोटे दुकानदारों की जेब में डालना है।

फैंस ने लिए राहुल के मजे एक फैंस ने लिखा कि आपने अमेठी में कितने उद्योग लगाए। 10 साल सांसद रहे फिर भी आप को लोगों ने वोट नहीं दिया। स्मृति ईरानी को चुन लिया। दूसरे ने लिखा कि भाई मेड इन चाइना को मेड इन इंडिया से बदला जा सकता है, मेड इन मध्यप्रदेश कैसे होगा।

 

टॅग्स :राहुल गांधीमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023शिवराज सिंह चौहानकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार