लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: कमलनाथ के जन्मदिन समारोह में मंदिर के आकार का बर्थडे केक काटने पर विवाद, भाजपा ने कहा- ये हिंदुओं का अपमान

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 17, 2022 07:38 IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा अपने जन्मदिन समारोह में मंदिर के आकार का एक बर्थडे केक काटने पर विवाद शुरू हो गया है। इसके वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। केक पर भगवान हनुमान की तस्वीर भी लगी थी।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंदिर के आकार का बर्थडे केक काटने को ‘हिंदुओं का अपमान’ करार दिया है। वायरल हो रहे वीडियो में केक पर भगवान हनुमान की तस्वीर लगे होने की बात भी सामने आई है।कमलनाथ ने अपने गृहनगर छिंदवाड़ा के तीन दिवसीय दौरे के दौरान मंगलवार को यह केक काटा था।

भोपाल: कांग्रेस की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ के जन्मदिन समारोह के लिए तैयार किए गए मंदिर के आकार और हनुमान जी की तस्वीर वाले केक को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर समारोह का एक वीडियो सामने आने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इसे ‘हिंदुओं का अपमान’ करार दिया। 

कमलनाथ के अपने गृहनगर छिंदवाड़ा के तीन दिवसीय दौरे के दौरान उनके समर्थकों ने अग्रिम तौर पर उनका जन्मदिन मनाया था। उनका जन्मदिन 18 नवंबर को आता है। वीडियो में स्वयं को हनुमान भक्त कहने वाले कमलनाथ केक के साथ दिखाई दे रहे हैं। मंगलवार शाम को छिंदवाड़ा में पूर्व मुख्यमंत्री के आवास पर यह जश्न मनाया गया। 

इसके बाद बुधवार को भाजपा कार्यालय में पत्रकारों द्वारा इस बारे में पूछे जाने पर राज्य के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'कांग्रेस राम मंदिर के खिलाफ थी। अब वह सिर्फ वोट के लिए हनुमान जी को याद करते हैं....केक पर हनुमान जी की तस्वीर लगाते हैं और फिर उसे काटते हैं। यह हिंदू धर्म और सनातन परंपरा का अपमान है।' 

दूसरी ओर पीटीआई के अनुसार संपर्क करने पर मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष के के मिश्रा ने कहा कि उन्हें इस विवाद की जानकारी नहीं है। 

(भाषा इनपुट)

टॅग्स :Kamal Nathशिवराज सिंह चौहानकांग्रेसभारतीय जनता पार्टीBharatiya Janata Party (BJP)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो