लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश कांग्रेस को बड़ा झटका, पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार बीजेपी में शामिल, यहां से लड़ सकते हैं विधानसभा चुनाव

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 16, 2023 16:51 IST

मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री चौहान के विकास कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा की सदस्यता ली है।कांग्रेस की आलोचना करते हुए दावा किया कि कोई नीति, नियम और नेतृत्व नहीं है।कांग्रेस को कई गुटों में विभाजित पार्टी बताया।

भोपालः मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता एवं पूर्व विधायक सत्यप्रकाश सखवार मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा की उपस्थिति में सत्तारूढ़ दल में शामिल हो गये। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद थे।

सखवार पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मध्य प्रदेश इकाई के अध्यक्ष भी रहे हैं। सखवार ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों और मुख्यमंत्री चौहान के विकास कार्यों से प्रभावित होकर उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली है। उन्होंने कांग्रेस की आलोचना करते हुए दावा किया कि उसका कोई नीति, नियम और नेतृत्व नहीं है।

उन्होंने कांग्रेस को कई गुटों में विभाजित पार्टी बताया। सखवार ने यह भी दावा किया कि कांग्रेस ने दलित समुदाय के लिए कुछ नहीं किया और इसी कारण पिछले विधानसभा चुनाव में उसकी हार हुई। मध्य प्रदेश में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

उप्र विधानसभा : अध्यक्ष ने उपचुनाव में नवनिर्वाचित दो विधायकों को शपथ दिलायी

उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले की स्वार और मिर्जापुर जिले की छानबे (अनुसूचित जाति) विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में निर्वाचित विधायकों को विधानसभा अध्‍यक्ष सतीश महाना ने मंगलवार को पद की शपथ दिलायी। सरकार द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘‘उत्तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने विधानभवन में स्थित अपने कार्यालय कक्ष में विधानसभा क्षेत्र-34 स्वार से उपचुनाव में निर्वाचित विधायक शफीक अहमद अंसारी एवं छानबे विधानसभा क्षेत्र-395 से निर्वाचित रिंकी सिंह (कोल) को विधानसभा के सदस्यता की शपथ दिलायी।’’

बयान के अनुसार, शपथ ग्रहण कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ने विधायकों को संविधान एवं विधानसभा कार्य संचालन नियमावली की प्रति भेंट की। अध्यक्ष ने विधायकों को बधाई देते हुए कहा, ‘‘आप विधानसभा में एक जागरूक एवं सफल विधायक के रूप में कामयाब हों। जीवन में यशस्वी हों।

सदन में होने वाली चर्चा में हिस्सा लेकर अपने क्षेत्र की जनता की समस्याओं के निराकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।’’ इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, प्रदेश सरकार में मंत्री आशीष सिंह पटेल व रामपुर से विधायक आकाश सक्सेना, अपना दल (एस) के रामनिवास वर्मा तथा विधानसभा के प्रमुख सचिव प्रदीप कुमार दुबे व अन्य कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।

उल्लेखनीय है कि स्वार विधानसभा सीट पर उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सहयोगी पार्टी अपना दल (सोनेलाल) के शफीक अहमद अंसारी ने सपा प्रत्याशी अनुराधा चौहान को 8,724 मतों से हराया। वहीं छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव में अपना दल (सोनेलाल) की रिंकी कोल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी तथा समाजवादी पार्टी (सपा) के उम्मीदवार कीर्ति कोल को 9,587 मतों से हरा दिया।

स्वार सीट सपा के वरिष्ठ नेता आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को एक मामले में सजा सुनाये जाने के बाद उनकी सदस्यता रद्द होने के चलते रिक्त हुई थी। जबकि छानबे सीट अपना दल (एस) के विधायक राहुल प्रकाश कोल के निधन के बाद रिक्त घोषित की गयी थी। दोनों सीटों के लिए 10 मई को मतदान हुआ, जिसका परिणाम 13 मई को घोषित किया गया।

उल्लेखनीय है कि अब उत्‍तर प्रदेश की 403 सदस्यीय विधानसभा में सत्तारूढ़ भाजपा के 255 विधायक हैं, जबकि उपचुनाव परिणाम आने के बाद उसके सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) के विधायकों की संख्या 11 से बढ़कर 13 हो गयी है। भाजपा की एक अन्‍य सहयोगी निषाद पार्टी के छह विधायक हैं।

सदन में सपा के 109 विधायक हैं जबकि उसके सहयोगी राष्ट्रीय लोकदल के नौ विधायक हैं। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के छह विधायक हैं, कांग्रेस और जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के दो-दो विधायक हैं और बहुजन समाज पार्टी के पास विधानसभा में एक सदस्य है।

टॅग्स :मध्य प्रदेश चुनावBJPबीएसपीकांग्रेसशिवराज सिंह चौहान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार