लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री चौहान ने कमलनाथ के कोविड-19 संबंधी बयान की निंदा की

By भाषा | Updated: May 23, 2021 17:40 IST

Open in App

भोपाल, 23 मई मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ द्वारा दो दिन पहले दिए गये उस बयान की कड़ी निंदा की है, जिसमें उन्होंने कहा था कि ‘विश्व में भारतीय लोग कोरोना का पर्याय बन गये हैं’ एवं ‘मेरा भारत कोविड का देश बन गया है।’

चौहान ने सवाल किया कि क्या ऐसे बयानों से देश के सम्मान को चोट नहीं पहुंचेगी और क्या यह बयान राष्ट्रद्रोह जैसा नहीं है?

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को भोपाल में संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि विश्व में भारतीय कोरोना का पर्याय बन गए हैं और ‘मेरा भारत महान छोड़िए, मेरा भारत कोविड का देश बन गया है’। इसलिए अब विदेशी लोग भारतीयों से डर रहे हैं। इसके अलावा, उन्होंने कहा था कि कोविड-19 के मौतों के बनावटी आंकड़ों को पेश कर भारत पूरे विश्व को धोखा दे रहा है और दावा किया था कि मध्य प्रदेश में इस साल मार्च-अप्रैल में कोविड-19 से 1,02,002 लोग मरे हैं।

कमलनाथ मध्य प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं।

चौहान ने ट्वीट किया, ‘‘हम प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण को दिन-रात नियंत्रित करने में लगे हुए हैं और मुझे आशा थी कि राष्ट्रीय संकट में सभी राजनैतिक दल एक होंगे। लेकिन मुझे कहते हुए बेहद तकलीफ है कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी देश और प्रदेश का मनोबल तोड़ने का काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मेरा भारत कोविड-19 जैसे शब्दों का प्रयोग करना, इंडियन कोरोना (भारतीय कोरोना) वाला बयान देना, क्या कांग्रेस को शोभा देता है? क्या इस बयान से दूसरे देशों में रहने वाले भारतीयों का मनोबल कम नहीं होगा? क्या देश के सम्मान को चोट नहीं पहुंचेगी? क्या यह बयान राष्ट्र द्रोह जैसा नहीं है?’’

चौहान ने कहा, ‘‘मध्य प्रदेश में कोविड-19 संक्रमण अब पूरी तरह से नियंत्रित है। लगातार संक्रमण दर में कमी आ रही है। आज संक्रमण दर 4.36 प्रतिशत है, बीमारी से ठीक होने की दर 91.5 प्रतिशत है। स्थिति लगातार सुधर रही है और मुझे विश्वास है कि मध्य प्रदेश में कोरोना पर जल्द ही पूरी तरह से काबू पा लिया जायेगा।’’

उन्होंने कहा कि महा संकट की इस घड़ी में कमलनाथ घटिया राजनीति कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल