लाइव न्यूज़ :

Madhya pradesh by election 2020: सीएम शिवराज, दिग्विजय सिंह, नरेन्द्र सिंह तोमर, यशोधरा राजे सिंधिया के पुत्र चुनावी मैदान में, संभाले मोर्चे

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: October 24, 2020 13:10 IST

केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे देवेन्द्र तोमर, राज्य सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के पुत्र अक्षय भंसाली, लोक निर्माण मंंत्री गोपाल भार्गव के पुत्र अभिशेख भार्गव प्रमुख रूप से उपचुनाव के मैदान में सक्रिय हैं.

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र और लोक सभा सदस्य नकुलनाथ शुरुआती दौर में कुछ सक्रिय थे पर अब नजर नही आ रहे हैं.नकुलनाथ को जानबूझ कर उपचुनाव के मैदान से थोड़ा पीछे रखा गया है ताकि कमलनाथ पर कोई आरोप ना लग सके. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान कुछ रोज पहले पोहरी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में प्रचार के लिए गए थे.

भोपालः मध्य प्रदेश के विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बड़े नेताओं ने ही नही उनके पुत्रों ने ही संभाल लिए हैं. नेता पुत्रों के लिए उपचुनाव में प्रचार ,राजनीति के मैदान में प्रवेश के साथ ही अपनी स्वीकारिता बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

राज्य विधानसभा के उपचुनाव में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय चौहान, पूर्व मुख्यमंत्री और राजसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के बेटे और पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्द्बन सिंह, केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के बेटे देवेन्द्र तोमर, राज्य सरकार में खेल एवं युवा कल्याण मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के पुत्र अक्षय भंसाली, लोक निर्माण मंंत्री गोपाल भार्गव के पुत्र अभिशेख भार्गव प्रमुख रूप से उपचुनाव के मैदान में सक्रिय हैं.

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के पुत्र और लोक सभा सदस्य नकुलनाथ शुरुआती दौर में कुछ सक्रिय थे पर अब नजर नही आ रहे हैं. माना जा रहा है कि नकुलनाथ को जानबूझ कर उपचुनाव के मैदान से थोड़ा पीछे रखा गया है ताकि कमलनाथ पर कोई आरोप ना लग सके. उपचुनाव के मैदान में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान कुछ रोज पहले पोहरी विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव में प्रचार के लिए गए थे. शुक्रवार को भी उन्हें ग्वालियर चंबल क्षेत्र में 3 आम सभाएं लेना थी लेकिन निर्वाचन आयोग के द्बारा अनुमति ना दिए जाने के कारण उनकी सभाएं रद्द कर दी गई.

कुछ इसी तरह पूर्व मुख्यमंत्री और राजसभा सदस्य दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्द्बन सिंह भी चुनाव के मैदान में सक्रिय हैं. वह पिछले कई दिनों से ग्वालियर चंबल क्षेत्र में जनसभाएं लेने के साथ ही जनसंपर्क कर रहे थे लेकिन शुक्रवार को उनके कोरोना संक्रमित हो जाने के कारण अब वे सक्रिय प्रचार अभियान से बाहर हो गए है.

मध्य प्रदेश की मंत्री यशोधरा राजे के पुत्र अक्षय भंसाली पोहरी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सक्रिय है तो केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के पुत्र देवेन्द्र सिंह तोमर अंबाह दिमनी और ग्वालियर में सक्रिय है. वहीं लोकनिर्माण मंत्री गोपाल भार्गव के बेटे सुरखी विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के मैदान में सक्रिय हैं.

गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए 3 नबंवर को मतदान होना है और 10 नबंवर को नातीजे आएंगे, राज्य के 28 विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है. राज्य के लगभग आधा दर्जन विधानसभा क्षेत्रों में बसपा भी अपनी प्रभावी उपस्थिति बता रही है.  

टॅग्स :मध्य प्रदेशउपचुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसदिग्विजय सिंहकमलनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज