लाइव न्यूज़ :

शख्स ने पत्नी को गिफ्ट किया ताजमहल जैसा घर, तीन साल में बनकर तैयार हुआ आलीशान मकान

By विनीत कुमार | Updated: November 22, 2021 08:02 IST

मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक शख्स ने ताजमहल जैसा दिखने वाला एक घर बनाया है। इस घर को तैयार करने में तीन साल लग गए।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश के बुरहानपुर में शख्स ने आगरा के मशहूर ताजमहल जैसा घर बनवाया है।इस घर को तैयार करने में तीन साल लग गए, इमारत देखने में हूबहू ताजमहल जैसी है।मकान में एक बड़ा हॉल, चार बेडरूम सहित लाइब्रेरी और एक ध्यान कक्ष भी है।

भोपाल: मध्य प्रदेश के बुरहानपुर में एक शख्स ने आगरा के मशहूर ताजमहल की प्रतिकृति को आलीशान घर के तौर पर बनाकर पत्नी को गिफ्ट दिया है। मुगल शासक शाहजहां ने अपनी पत्नी के लिए प्यार के प्रतीक के रूप में ताजमहल बनवाया था। यह इमारत भी देखने में हूबहू वैसी ही लग रही है।

इंडिया टु़डे की रिपोर्ट के अनुसार इस कमरे में चार बेडरूम हैं। दरअसल बुरहानपुर के रहने वाले आनंद चोकसे हमेशा सोचते रहते थे कि उनके शहर बुरहानपुर में ताजमहल क्यों नहीं बनाया गया, क्योंकि शाहजहां की पत्नी मुमताज की मौत उसी शहर में हुई थी। ये भी कहा जाता है कि ताजमहल का निर्माण पहले ताप्ती नदी के किनारे होना था लेकिन बाद में इसे आगरा में बनाया गया।

ताजमहल की नकल के तौर पर इस मकान को बनाने वाले इंजीनियर ने कहा कि इसे बनाने में कई चुनौतियां थी। उन्होंने बताया कि इसके लिए उन्होंने असली ताजमहल का बारीकी से अध्ययन किया। उन्होंने घर के अंदर नक्काशी के लिए बंगाल और इंदौर के इस क्षेत्र के कारीगरों से मदद भी मांगी।

घर का गुंबद 29 फीट की ऊंचाई पर है। इसमें ताजमहल जैसे मीनार की हूबहू नकल है। घर का फर्श राजस्थान के 'मकराना' से बनाया गया है। वहीं, फर्नीचर मुंबई के कारीगरों द्वारा तैयार किया गया है।

मकान में एक बड़ा हॉल, नीचे 2 बेडरूम और ऊपर 2 बेडरूम हैं। इसके अलावा एक लाइब्रेरी और एक ध्यान कक्ष भी मकान में बनाया गया है। इतना ही नहीं घर के अंदर और बाहर दोनों जगह लाइटिंग इस तरह से की जाती है कि यह घर असली ताजमहल की तरह ही अंधेरे में चमकता रहे।

गौरतलब है कि बुलंदशहर के एक शख्स ने भी कुछ साल पहले अपनी पत्नी की याद में ताजमहल की नकल बनाने का प्रयास किया था। 

टॅग्स :Madhya Pradeshtaj mahal
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारतसुलभ न्याय के लिए एमपी हाई कोर्ट ने लॉन्च किए डिजिटल प्लेटफॉर्म्स, सीएम डॉ. मोहन बोले- नवाचारों ने आसान कर दीं व्यवस्थाएं

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो