लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: काले हिरण के शिकारियों ने एसआई समेत तीन पुलिसकर्मियों की हत्या की, CM शिवराज ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई

By विशाल कुमार | Updated: May 14, 2022 10:06 IST

घटना के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना और पुलिस व गुना प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

Open in App
ठळक मुद्देखुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी शिकारियों को पकड़ने गए थे।मृतक सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, हेड कांस्टेबल संत राम मीणा और कांस्टेबल नीरज भार्गव हैं।घटना के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है।

गुना: मध्य प्रदेश के गुना जिले के सागा बरखेड़ा गांव में शुक्रवार देर रात काले हिरण के शिकारियों ने तीन पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी। विश्वसनीय सूत्रों से खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिसकर्मी शिकारियों को पकड़ने गए थे।

मृतकों की पहचान सब इंस्पेक्टर राजकुमार जाटव, हेड कांस्टेबल संत राम मीणा और कांस्टेबल नीरज भार्गव के रूप में हुई है।

गुना के पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा ने कहा कि अधिकारियों से मुठभेड़ पर बंदूकों से लैस मोटरसाइकिल सवार शिकारियों ने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, लेकिन घने जंगल का फायदा उठाकर शिकारी भागने में सफल रहे।

घटना के बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उच्च स्तरीय बैठक बुलाई है। बैठक में राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, पुलिस महानिदेशक सुधीर सक्सेना और पुलिस व गुना प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा है कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  मिश्रा ने कहा कि गुना के पास अपराधियों द्वारा की गई गोलीबारी में तीन बहादुर पुलिस अधिकारी शहीद हो गए। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी कर रहे हैं।

टॅग्स :Madhya Pradeshशिवराज सिंह चौहानMadhya Pradesh PoliceShivraj Singh ChouhanNarottam Mishra
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज