लाइव न्यूज़ :

एमपी में कोरोना 30000 के पार, भोपाल में 6105, सीएम चौहान बोले-14 अगस्त तक सार्वजनिक दौरा नहीं करेंगे मंत्री

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: July 30, 2020 21:57 IST

प्रदेश के किसी जिले से ज्यादा 2061 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं. इस समय पूरे प्रदेश में कोरोना के 8454  एक्टिव मरीज हैं. भोपाल के बाद इंदौर में दूसरे नंबर पर कोरोना के सर्वाधिक1914 एक्टिव मरीज हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमंडला जिले में कोरोना के सबसे कम एक्टिव मरीज हैं. मेडीकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कोरोना से आज 13 लोगों की मृत्यु हुई.प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 857  हो चुकी है. प्रदेश भर में आज 723 लोग कोरोना से ठीक हुए. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना के 233 नए प्रकरण सामने आए.

भोपालः मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है. राजधानी भोपाल में आज प्रदेश में सर्वाधिक कोरोना के 233 मामले सामने आए. इसके साथ ही भोपाल में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 6105 हो गई. आज पूरे मध्य प्रदेश में कोरोना के 834 नए मामले सामने आए, इसके साथ ही मध्य प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 30968 हो गई.

स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी मेडीकल बुलेटिन के अनुसार भोपाल में, इस समय प्रदेश के किसी जिले से ज्यादा 2061 कोरोना के एक्टिव मरीज हैं. इस समय पूरे प्रदेश में कोरोना के 8454  एक्टिव मरीज हैं. भोपाल के बाद इंदौर में दूसरे नंबर पर कोरोना के सर्वाधिक1914 एक्टिव मरीज हैं.

मंडला जिले में कोरोना के सबसे कम एक्टिव मरीज हैं. मेडीकल बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में आज कोरोना से आज 13 लोगों की मृत्यु हुई. इसके साथ ही प्रदेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 857  हो चुकी है. प्रदेश भर में आज 723 लोग कोरोना से ठीक हुए. इसके साथ ही अब तक पूरे मध्य प्रदेश में 21657 लोग कोरोना से मुक्त हो चुके है.

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज कोरोना के 233 नए प्रकरण सामने आए. इसके साथ ही राजधानी में कोरोना पाजिटिव की संंख्या  बढ़कर 6105  हो गई. राजधानी में आज कोरोना से 5 व्यक्तियों की मृत्यु हुई.

राजधानी भोपाल में अब तक कोरोना से 169 लोगों की मृत्यु हो चुकी है. राजधानी में आज कोरोना से मुक्त होकर 190 लोग अस्पतालों से डिस्चार्ज किए गए. इसके साथ ही भोपाल में 3875 लोग कोरोना से ठीक होकर अस्पतालों से डिस्चार्ज हो चुके हैं.

मेडिकल बुलेटिन के अनुसार इंदौर में आज कोरोना के 84 नए प्रकरण सामने आए. इसके साथ ही इंदौर में कोरोना पाजिटिव मरीजों की संंख्या  बढ़कर 7216 हो गई. इंदौर में आज कोरोना से 2 व्यक्तियों की मृत्यु हुई. इंदौर में अब तक कोरोना से 310 लोगों की मौत हो चुकी है. इंदौर में आज 184 लोग कोरोना से ठीक होकर घरों के लिए रवाना  हो गए. इस तरह इंदौर अब तक 4992 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं

अपने आवास पर भी एक बार में 5 व्यक्तियों से अधिक से न मिलें

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज चिरायु अस्पताल से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश में कोरोना की स्थिति एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते  हुए   कहा कि कोई भी व्यक्ति चाहे वह मुख्यमंत्री हो, मंत्री हो, जनप्रतिनिधि हों अथवा अधिकारी हो, यदि उन्होंने इसका पालन नहीं किया तो फिर कार्रवाई होगी।

कोरोना को समाप्त करने के लिए सभी को इन सावधानियों को बरतना अनिवार्य है। उन्होंने राज्य के मंत्रियों से कहा कि आगामी 14 अगस्त तक कोई सार्वजनिक दौरे नहीं करें, वी सी के माध्यम से बैठने करें, वर्चुअल रैली करें, अपने आवास पर भी एक बार में 5 व्यक्तियों से अधिक से न मिलें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनाव से अधिक आवश्यक है लोगों की जान बचाना। अतः कोई भी जनप्रतिनिधि कोई भी सार्वजनिक कार्यक्रम ना करे। गाइडलाइंस का पालन न करने पर जुर्माने तथा प्रकरण दर्ज करने, दोनों की कार्रवाई की जाएगी। 

टॅग्स :कोविड-19 इंडियामध्य प्रदेश में कोरोनाशिवराज सिंह चौहानभोपालउज्जैनइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार