लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश : विवाह में आमंत्रित नहीं करने पर परिचित ने व्यक्ति को पीटा

By भाषा | Updated: August 24, 2021 17:50 IST

Open in App

प्रदेश के भिंड जिले में एक नवविवाहित व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी है कि विवाह में आमंत्रित नहीं करने को लेकर गांव के ही एक परिचित ने उसकी पिटाई की है। पुलिस ने एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि घटना रविवार रात को देहात थाना क्षेत्र के चंदूपुरा गांव की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने सोमवार को आरोपी नरेंद्र कुशवाह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। देहात पुलिस थाने के प्रधान आरक्षक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि 22 वर्षीय पीड़ित ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उसने हाल ही में हुई अपनी शादी में कुशवाह को आमंत्रित नहीं किया था, जिससे नाराज होकर उसने शिकायतकर्ता की पिटाई कर दी। अधिकारी ने बताया कि पीड़ित ने कुशवाह को बताया कि कोविड लॉकडाउन के कारण उसके विवाह में सिर्फ परिवार के सदस्य शामिल हुए थे, इससे वह और नाराज हो गया और पीड़ित की बुरी तरह पिटाई कर दी। उन्होंने बताया कि शादी में नहीं बुलाने पर आरोपी ने पीड़ित से 500 रुपए की मांग भी की। इस पर पीड़ित ने कुशवाह को 100 रुपए दे दिए लेकिन, वह और पैसों की मांग करते हुए उसकी पिटाई करता रहा। शर्मा ने बताया कि पीड़ित युवक की आंखों और शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्होंने कहा कि फरार आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज