लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: इंदौर में बहुमंजिला होटल में लगी भीषण आग; कई लोग अंदर फंसे, बचाव कार्य जारी

By अंजली चौहान | Updated: March 29, 2023 10:27 IST

जानकारी के मुताबिक, आग लगने के कारण होटल के दो फ्लोर तक आग बुरी तरह से फैल गई है और यहां लगभग पूरा फ्लोर आग की चपेट में आ गया है।

Open in App
ठळक मुद्देइंदौर के एक होटल में लगी भीषण आग आग बुझाने के लिए मौके पर पहुंची दमकल की कई गाड़ियाँ

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर के राऊ मे बुधवार को सुबह 5 बजे एक बहुमंजिला होटल में भीषण आग लग गई। होटल में आग लगने के कारण चारों तरफ आफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही आग बुझाने के लिए मौके पर दमकल की कई गाड़ियाँ पहुंच गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राऊ स्थित पपीता ट्री होटल के कैफे एरिया में आग लग गई और देखते ही देखते आग की लपटें बहुमंजिला होटल के सभी फ्लोर तक फैल गईं। आग के कारण होटल में कई महिलाएं और बच्चों के फंसे होने की आशंका जताई जा रही है। 

जानकारी के मुताबिक, आग लगने के कारण होटल के दो फ्लोर तक आग बुरी तरह से फैल गई है और यहां लगभग पूरा फ्लोर आग की चपेट में आ गया है।

इस बीच, घटनास्थल पर दमकल की तीन गाड़ियाँ और पानी के पाँच टैंकर मौके पर पहुंच गए हैं और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। भीषण आग को देखते हुए इलाके को खाली कराया जा रहा है ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना न हो। 

गौरतलब है कि दमकल विभाग लगातार आग बुझाने के काम में जुटा हुआ है। वहीं, आग में फंसे कई महिलाओं और बच्चों को भी सुरक्षित बाहर निकाला जा चुका है जबकि कई लोगों को बचाने का काम अब भी जारी है। 

जानकारी के मुताबिक, होटल के अंदर कितने लोग फंसे हैं इसकी सटीक जानकारी नहीं है। आग बुरी तरह से होटल के कई फ्लोर पर फैल गई है जिसके कारण निकासी के रास्ते बंद हो गए हैं।

ऐसे में लोगों को बचाने के लिए अधिकारियों को क्रेन मंगवानी पड़ी। क्रेन की मदद से कई लोगों को सुरक्षित निकाला गया है। बताया जा रहा है कि होटल कर्मचारियों के अलावा कई लोग अब भी होटल में फंसे हैं, जिन्हें तेजी से निकालने के काम जारी है। 

टॅग्स :इंदौरअग्निकांडआगMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

ज़रा हटकेजब शादी बनी सामाजिक बदलाव का मंच: बड़वानी के गांव में 3‑डी मुक्त विवाह ने दी नई दिशा

भारतमध्यप्रदेश: सीएम डॉ. यादव ने दिए शासन चलाने के मंत्र, कहा- भाषा में सौम्यता और निर्णय में दृढ़ता जरूरी

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल